Posts

अजीत सिंह ने सहायक कुलसचिव पद पर कार्यभार ग्रहण किया

Image
जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक बी एन सिंह ने मंगलवार को  छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से स्थानांतरित होकर आये सहायक कुलसचिव अजीत सिंह को विश्वविद्यालय में सहायक  कुलसचिव के  पद पर कार्यभार ग्रहण कराया। इसके पहले भी आप 8 माह तक विश्वविद्यालय में सहायक कुल सचिव पद पर कार्यरत है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधीक्षक कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें बधाई दी और उनका स्वागत किया।

*सादर प्रकाशनार्थ**सनातन की पहचान है भारतबोध : डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र*

Image
भारतवर्ष की पाँच हजार वर्ष से अधिक पुरानी विरासत को जानना और समझना ही भारत बोध है। भौगोलिक दृष्टि से भारतीय सीमाओं के साथ-साथ चार धाम, बारह ज्योतिर्लिंग और बाबन शक्तिपीठों को जाने बिना हम भारत के भूगोल को नहीं समझ सकते। यहां के पर्वतों, नदियों और महान तीर्थों की यात्रा भारत-बोध का प्रमुख भौगोलिक आयाम है। भारतीय वीरों की लंबी यशगाथा इतिहास के पृष्ठों में भारत बोध कराती है। सब जीवों में एक ही चेतना का दर्शन, शस्त्र और शास्त्र का  विवेक पूर्ण उपयोग, देश की मिट्टी के प्रति मातृभाव, स्वाधीनता और स्वाभिमान के साथ वैचारिक गतिशीलता भारतबोध के सांस्कृतिक पक्ष हैं। ये विचार शास. एमजीएम कॉलेज इटारसी में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत  वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र विभागाध्यक्षहिन्दी शास. नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम् ने व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने स्वागत उदबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष अहिरवार और आभार प्रदर्शन प्रोफेसर ओ.पी. शर्मा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक...

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नवनियुक्त पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण

Image
जौनपुर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर के जिला इकाई के  अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव एवं उनकी कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बीआरपी इंटर कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ।  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि आभाकाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव जी व विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ,पूर्वी संभाग के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री श्यामचन्द्र श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकेश सहारा जी रहे।  शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ मुकेश श्रीवास्तव जी एवं अतिथि गणों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन व गायक पंकज श्रीवास्तव व शैली गगन जी द्वारा चित्रगुप्त जी के आरती करके किया गया। तत्पश्चात  जिला अध्यक्ष निलमडी श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा जिला अध्यक्ष निलमडी श्रीवास्तव एवं समस्त पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण कराया गया तथा स...

भारत भूमि शहीदों की सदा रहेगी ऋणी- प्रो. निर्मला एस मौर्यधनियामऊ में शहीदों को नमन कर परिवारजनों को किया सम्मानित

Image
    जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत धनियामऊ शहीद स्तंभ पहुँचकर कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने शहीदों को नमन किया और उनके परिवारजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों को शहीद स्तम्भ पर अंकित शहीद जमींदार सिंह,राम अधार , राम पदारथ , रघुराई चौहान, राम निहोर कहार और रामानंद चौहान के बारे में अंकित परिचय और वीरता की गाथा को सुनाया।देश भक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। शहीद स्तम्भ परिसर में आयोजित शहीद नमन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि आज हम शहीदों के कारण खुली हवा में साँस ले रहे है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी एक दिन में नहीं मिली थी लम्बे समय तक सभी ने भेदभाव से दूर एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ी थी. उन्होंने १९४२ के आन्दोलन की चर्चा करते हुए  धनियामऊ पुल काण्ड के शहीदों को नमन किया। कहा कि यह धरती इन वीर सपूतों की सदा ऋणी रहेगी। यह स्मारक युगों- युगों तक इन शहीदों की  वीर गाथाओं को लोगों से परिचित कराता रहेगा। विश्वविद्यालय के वित्त अधिक...

आप सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी: गिरीश चंद

Image
मेला -राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने मेहरावां में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का उद्घाटन किया -जनपद में 3,028 मरीजों का पंजीकरण, 481 लोगों के आयुष्मान कार्ड बने, 1830 लोगों की कोविड जांच हुई जौनपुर, 25/07/2022। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेहरावां में रविवार को लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने उद्घाटन किया।  उन्होंने मेले में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपलोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। एक्स-रे मशीन, लैब, फिजीशियन, सर्जन, महिला रोग, नेत्र रोग, दांत के विशेषज्ञ डॉक्टर सुविधा जरूरी है।     उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ रमेश चंद्रा तथा मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ विवेकानंद कुशवाहा को सीएचसी परिसर से हुए जलभराव को सही कराने, गड्ढों का समतलीकरण करवाने, परिसर की साफ-सफाई करवाने तथा बिजली-पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएचसी की व्यवस्था में और सुधार करने के लिए ...

प्रबंधन के लिए व्यक्तित्व विकास जरूरी ।

Image
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के व्यवसाय प्रबंध विभाग द्वारा  ’कुशल प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास  ’ शीर्षक पर एक दिवसीय  कार्यशाला आयोजित किया गया l  कार्यशाला के मुख्य वक्ता  डिलाइट कंपनी के वरिष्ठ सोल्यूशन मैनेजर, लंदन स्तिथ,श्री अभय कुमार ओझा ने व्यक्तित्व के विकास के लिए नये आयामों के बारे में बताया l उन्होंने कहा कि कभी अपनी असफलता को अपने पीछे जाने का कारण ना बनाए, बल्कि अपनी असफलता से सिखने का प्रयास करे ताकि आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सके।  श्री ओझा ने ये भी बताया कि कभी भी अपनी जिम्मेदारी से भागना नहीं चाहिए एवं जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।  श्री ओझा ने अपने जीवन शैली का एक महत्वपूर्ण उदहारण देते हुए बताया कि कभी भी अपनी असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। पब्लिक स्पीकिंग, कॉन्फिडेंस बिल्डिंग, टैक्टफुल डिसिशन मेकिंग, क्राउड मैनेजमेंट आदि के बारे में उन्होंने जैव उदाहरण प्रस्तुत किये l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो0 शहाबुद्दीन ने बताया कि रणनीति हमेशा ऐसी होनी चाहिए ताकि सभ...

दूसरे सोमवार को भी मंदिरों पर उमड़ी भीड़।

Image
ब्यूरो पी पाण्डेय। मुहम्मदाबाद यूसुफपुर (गाज़ीपुर)। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत बैजलपुर गांव के समीप महादेवा में सोमेश्वर नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी।              बताया जाता है कि सुबह 3 बजे से ही लोग गंगा स्नान करने के लिए निकल पड़े। गंगा स्नान के लिए पुरुषों और स्त्रियों का तांता लगा रहा। गंगा स्नान के लिए कुछ लोग कावर भी लेकर गए और स्नान के बाद कावर के साथ जल भरकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पहले सोमवार की तरह दुसरे सोमवार को भी काफी लोग सुबह से ही करबद्ध होकर भगवान महादेव को जलाभिषेक किए। दूसरे सोमवार को फल फूल की दुकान अधीक थी ।भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।