Posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

Image
।धर्म चक्र का प्रवर्तन ऋषियों मुनियों ने किया ।हम भी अपना योगदान दे।  हिन्दू धर्म सर्व समावेशी,सर्व स्पर्शी है।यह सबको जोड़ता है। हमें अपने को शक्ति शाली बनाने के लिए स्वदेशी ,स्वावलंबन को ध्यान देना होगा। संघ 100 साल से हिन्दू संस्कृति, धर्म ,समाज के लिए सतत प्रयास  कर रहा है।  संघ  ने हिन्दू समाज की चुनौतियों को स्वीकारा है।संघ इस शताब्दी वर्ष में समाज में पंच  परिवर्तन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है।  जोशी जी ने कहा कि हमें स्व का बोध हो स्व शिक्षा,स्व शासन  पर ध्यान देना है।हमारा नागरिक कर्तव्य है हम कर्तव्यों का पालन करे।गायत्री परिवार के मुख्य पुजारी श्री राम जी ने कहा कि हिन्दू समाज का इतिहास  संघर्ष का रहा है।आज भी  देश के सामने चुनौतियां है उसका समाधान करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा।प्रो शिखा श्रीवास्तव जी टीडी पीजी कॉलेज ने कहा कि हम अपनी संस्कृति,धर्म व देश के लिए समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने आवश्यकता है। देश के नागरिक होने के नाते हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना पड़ेगा। व...

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

Image
संवाददाता जन धमाका टाइम्स l सिकरारा जौनपुर। माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘प्रतिस्पर्धा’ का उद्घाटन सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से शुरुआत हुआ। छह दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में जिले के सीबीएससी बोर्ड के कई विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। स्कूली बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगो को रोमांचित कर देर शाम तक बांधे रखा। बालीवाल के फाइनल मैच में होली चाइल्ड एकेडमी रूहट्टा के खिलाड़ियों ने मेजबान माउंट लिट्रा जी स्कूल को हराकर विजेता बना। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में सेंट जोसेफ स्कूल मछलीशहर को हराकर माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज फाइनल में पहुंचा था। जबकि होली चाइल्ड एकेडमी स्कूल रूहट्टा ने नेहरू बालोद्यान स्कूल को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। आईपीएस गोल्डी गुप्ता मशाल जलाने के साथ खेल ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बालीबाल के खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल बहुत जरूरी है। खेल से बच्चों का शरारिक वमानसिक विकास होता है। विद्यालय के निदेशक द्वय अ...

नही रहे संस्कृत के विद्वान रामराज मौर्य।

Image
आदर्श शिशु मन्दिर शिक्षा समिति बारी भदेवरा जौनपुर ( वर्तमान नाम माता कलावती इंटर मिडिएड कालेज बारी भदेवरा जौनपुर)  के पूर्व शिक्षक संस्कृत के विद्वान कहे जाने वाले शिक्षक रामराज मौर्य जी का आज सुबह 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई यह जानकारी उनके शिष्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने दी।

अधिवक्ता समर बहादुर यादव ने बार काउंसिल चुनाव में क्रम संख्या 253 पर वोट करने का किया अनुरोध

Image
समर बहादुर यादव सिविल कोर्ट जौनपुर प्रत्याशी बार काउंसिल उत्तर प्रदेश  लगातार विगत 2022 से लगातार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने को लेकर ज़िलाधिकारी महोदय को ज्ञापन भी दिया और अधिवक्ताओ के कन्धे से कन्धा मिलाकर चलने  और अधिवक्ताओ के हित की हर लड़ाई को कन्धे से कन्धा मीला कर लड़ने का काम किया है अब आप सभी अधिवक्ता भाइयों के मत का अकांक्षी हु।चुनाव में क्रम स० 253 पर अपना बहुमूल्य मत प्रथम (01) वरियता का देने का कार्य करते हुये आप सभी भाई एक अवसर प्रदान करें ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में कार्यक्रम की कड़ी में आज सिरकोनी खंड के न्याय पंचायत कुद्दूपुर में "हिन्दू सम्मेलन "आयोजित हुआ l

Image
कार्यक्रम की अध्यक्षता नेवादा ग्राम सभा के अग्रज श्री केशव कुमार सिंह ने किया।। मुख्य वक्ता श्रीमान तरुण शुक्ला जी रहे।।मंच पर अन्य अतिथियों में.. गोधना से डॉ रुपम सिंह जी, संत श्री अरविंद जी, प्यारेलाल जी ने सम्मेलन की शोभा बढ़ाया l  संचालन बड़े भाई श्री प्रहलाद कुमार सिंह ने किया।। इस अवसर पर खंड संघ चालक सिरकोनी श्रीमान आशुतोष मिश्र जी खंड कार्यवाह सिरकोनी हर्ष सिंह वीरेंद्र सिंह लक्ष्मी शंकर सिंह शशि प्रकाश सिंह आलोक कुमार सिंह शुभम सिंह बृजेश सिंह सुजीत कुमार सिंह नमन सिंह मोहन प्रधान नाथू राम अतुल जायसवाल मंगला निषाद एवं तमाम श्रेत्र वासी मौजूद रहे।।                                                          हिंदू सम्मेलन में कुद्दुपुर न्याय पंचायत से आए हुए सभी अग्रजो माता बहनों भाइयों का बहुत बहुत आभार ।। जय सिया राम।। भारत माता की जय।।

वार्ड नंबर 62 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए रविशंकर त्रिपाठी की सशक्त दावेदारी

Image
रामनगर (जौनपुर)। रामनगर विकास खण्ड के ग्राम राजापुर निवासी रविशंकर त्रिपाठी ने वार्ड नंबर 62 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी को लेकर जनसंपर्क तेज कर दिया है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता, सरल स्वभाव और विकास को लेकर स्पष्ट सोच के चलते ग्रामीणों के बीच उन्हें लेकर उत्साह और भरोसा दोनों देखने को मिल रहा है। रविशंकर त्रिपाठी लंबे समय से क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और रोजगार जैसी जमीनी समस्याओं को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। वे गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का भरोसा दिला रहे हैं। उनका मानना है कि विकास तभी संभव है जब योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने सेवा का अवसर दिया तो वे पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। किसानों की समस्याओं के समाधान, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल ह...

पंचायत सचिवों का सत्याग्रह तेज,आनलाइन हाजिरी के विरोध में डोंगल जमा

Image
- जनधमाका टाइम्स संवाददाता करंजाकला (जौनपुर)। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे सत्याग्रह आंदोलन के चौथे चरण में सोमवार को विकास खंड करंजाकला के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी तथा गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में अपने-अपने डोंगल एडीओ पंचायत कार्यालय में जमा कर दिए।  सभी ग्राम पंचायत सचिव सामूहिक रूप से एडीओ पंचायत कार्यालय पहुंचे और ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता एवं गैर-विभागीय कार्यों के अत्यधिक बोझ के विरोध में डोंगल सौंपते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। सचिवों ने स्पष्ट किया कि मोबाइल सिम उनकी निजी संपत्ति है और ईमेल आईडी व्यक्तिगत है, ऐसे में इस प्रकार की अव्यावहारिक व्यवस्था थोपना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के तहत सोमवार को किसी भी प्रकार का भुगतान ऑनलाइन नहीं किया जाएगा। सचिवों का कहना है कि अत्यधिक ऑनलाइन औपचारिकताओं और असंगत अतिरिक्त कार्यों के कारण जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे वास्तविक फील्ड कार्य प्रभावित हो र...