*रावण कभी प्रसंसनीय हो ही नही सकता-प्रेमभूषण महाराज*
*लखनऊ-पूज्यश्री प्रेमभूषण जी के व्यासत्व में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फेस-2,सी. एम. एस. स्कूल के बगल, गोमतीनगर विस्तार में 17 से 25* *दिसंबर तक आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामकथा का शुभारंभ पूज्यश्री ने सम्पूर्ण विश्व के सनातन धर्मावलंबियों को श्री सीताराम विवाह महोत्सव की मंगल बधाई देते हुए किया।* *पूज्यश्री ने कथा को विस्तार देते हुए कहा कि,जीवन में ऊपर उठने के लिए मनुष्य को धरती से काफी ऊंची कल्पना करना चाहिए।* *जिसको देखने से चित्त पवित्र हो जाये औऱ सुनने से कल्याण हो हो जाए, हमें वही देखना और सुनना चाहिए। रामकथा की महिमा गान करते हुए पूज्यश्री ने कहा कि कामधेनु वह तपश्चर्या है जो असंभव को भी संभव बना देती है रामकथा ऐसी ही कामधेनु है।भगवान की कथा सुनने और उसमें रमने वाला ही संत होता है।पूज्यश्री ने सभी ग्रंथों का आदर और अध्ययन करने की सलाह देते हुए इनके महत्व को बतलाते हुए कहा कि,वेद बुढ़ापे में नही पढ़ा जा सकता है,इसलिए ऐसे सभी लोगों के लिए सबसे उत्तम ग्रंथ श्रीरामचरित मानस ही है, जिसका अध्ययन करके सरलता से सभी ग्रंथों के सार को जानकर आत्मसात कर...