Posts

खुटहन केस करंट से चली गई थी लापता दम्पति की जान खेत में ही पड़े थे मृत |

Image
आकाश सोनी  खुटहन थाने की पुलिस ने मलूकपुर गांव में खेत में काम करने वाले दम्पति के गायब हो जाने के मामले में एक वांछित अभियुक्त कमलेश सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दम्पति की खेत में लगे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत हो गई है। जब कमलेश खेत पहुंचा और देखा कि दम्पति की मौत हो गई है तो वह दोनों को गाड़ी में रखकर नहर में प्रवाहित कर दिया। खुटहन पुलिस ने दम्पति के गायब हो जाने के मामले में कमलेश सिंह निवासी अकबरपुर थाना खुटहन को मंगलवार की सुबह फिरोजपुर के आगे पटैला रोड़ के पास थाना खुटहन से गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।गौरतलब हो कि सरिता कुमारी ने थाने में तहरीर दी थी कि 5 जनवरी की सुबह बटाई का खेत सींचने उनके माता-पिता गांव के पश्चिम तरफ गए थे। खोजने के पश्चात भी माता-पिता नहीं मिल रहे हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर एसआई महेन्द्र यादव विवेचना कर रहे हैं। दौरान विवेचना उस खेत में जहां अपहृत दम्पति काम कर रहे थे वहां से उनका चप्पल, फावडा, कम्बल, साल व चप्पल व मोजा बरामद हुआ। उसी दौरान वादिनी सरिता के बयान व तहरी...

ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी

Image
अजीत यादव जन धमाका टाइम्स मल्हनी। सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के मनवल गांव में चोरों ने एक बंद कमरे का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मनवल गांव निवासी सुबास चंद्र यादव का आरोप है कि शनिवार रात करीब एक बजे कुछ अज्ञात लोगों को सामने वाले मकान के पास मौजूद होने की आहट पर बाहर निकल कर देखा तो सामने वाले मकान का ताला टूटा था। बक्शे के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था और सोने का मंगल सूत्र, अंगुठी, नथिया और अन्य आभूषण समेत 10 हजार रुपये नकद गायब थे। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

जन सेवा संस्थान के माध्यम से बांटे गए 200 गरीब परिवार में कंबल

Image
अर्नव मिश्रा जन धमाका टाइम्स अध्यक्ष  समसेर बहादुर यादव और सत्य प्रकाश चोबे के नेतृत्व में ग्राम खर्शेनपुर प्राईमरी स्कुल  थानागद्दी केराकत में *जन सेवा संस्थान* के माध्यम से  200 गरीबों  परिवार में  कम्बल साल गमछा और शर्ट वितरित किया गया जिसके मुख्य  अतिथि *डा. ओम प्रकाश मिश्रा* थानागद्दी रहे जिनके मार्गदर्शन से कार्यक्रम को सफल बनाया गया

विश्व हिंदू महासंघ मासिक बैठक हुआ संपन्न

Image
संवाददाता जन धमाका टाइम्स विश्व हिंदू महासंघ मासिक बैठक के कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिनेश मधुकर जी जिला नगर अध्यक्ष अमरदेव श्रीमाली के नेतृत्व में संगठन का विस्तार हुआ जिसमें जिला धर्माचार्य प्रमुख श्री विनय त्रिपाठी जी चौकिया ब्राह्मण समाज महंत और जिला धर्माचार्य प्रभारी संजय श्रीमाली पंडा जी को नया पद ग्रहण मिला जिसमें विश्व हिंदू महासंघ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत धन्यवाद

वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश सिंह के यहां हुआ रात्रि भोज का आयोजन

Image
संवाददाता जन धमाका टाइम्स भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मल्हनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री सतीश सिंह जी के आवास पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। साथ में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री संजय पाठक जी , पूर्व महामंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह जी , केदार यादव जी , शिवपूजन सिंह जी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

पत्रकार आशुतोष मिश्र के पिता जी का दसवीं पुण्य तिथि

Image
जौनपुर पत्रकारिता जगत में अपनी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से अलग पहचान बना रहे आशुतोष मिश्र जी के सामाजिक व ईमानदारी के प्रति मूर्ति मास्टर जी स्व. जय प्रकाश मिश्र जी का स्मृति शेष दसवीं पुण्य तिथि पर तैयारी पूर्ण हो गई 3 जनवरी को श्रद्धांजलि और भोजे का आयोजन उनके पैतृक आवास नरसिंहदासपुर सपही में आयोजित किया गया है।

जौनपुर में श्री राम नाम का रसपान कराने वाले श्री ज्ञान प्रकाश सिंह पहुंचे कथा में नालासोपारा मुंबई

Image
बच्चों के साथ न खेलने वाला अंत में कुत्तों के साथ खेलता है-प्रेमभूषण महाराज संवाददाता जन धमाका टाइम्स नालासोपारा-आओ गायें रामकथा घर घर में..इस आध्यत्मिक आंदोलन के प्रणेता मानस के सिद्ध साधक,व्यवहार घाट के ओजस्वी प्रवक्ता पूज्यश्री प्रेमभूषण महाराज अपने भजनों और भावभंगिमा के द्वारा कथा गायन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात हैं अतः कथा का प्रारंभ ही उन्होंने अपने सुप्रसिद्ध भजन मानस के अनुसार कल्याण की पहली शर्त श्रद्धा हैकी पहली शर्त है।सद्कर्म करते समय व्यक्ति को भगवान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करना चाहिए इस बात का स्मरण रखना चाहिए कि जीव का सारा सद्कर्म स्वयं के लिए होता है, भगवान के लिए कुछ भी नही होता। हमें अपने जीवन की सभी उपलब्धियों को भगवान की कृपा प्रसादी मानकर जीवन जीना चाहिए।पूज्यश्री ने भगवान के प्राकट्य महोत्सव प्रसंग पर ..आया साँवला सरकार हँसते हँसते., बधइया बाजे आँगने.. में और  बाललीला पर  अपना प्यारा भजन अंगनिया में रघुवर खेला करें.. सुनाया  कथा में उमड़ा जनसैलाब मंत्रमुग्ध होकर झूमने,थिरकने लगा।पचपन से बचपन का मेल बड़ा ही सुखदायी ...