Posts

महानगर पब्लिक इंटर कॉलेज में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव ।

Image
कृष्णानगर स्थित महानगर पब्लिक इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ गोल्डन व्हिस्पर्स के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कमिश्नर जीएसटी पंकज कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं स्व० श्याम सा श्याम शरण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिसके बाद स्कूली बच्चों ने गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया। नन्हे मुन्ने बच्चों सहित हाई स्कूल एवं इंटर के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य के साथ नाट्य मंचन वाकई प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कालेज की संस्थापिका सुमन लता उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथियों में संधिनी सिंह, राम प्रकाश सहित कॉलेज के निदेशक दीपांक कंसल, प्रधानाचार्य रुचि दूबे एवं कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई की बैठक सम्पन्न

Image
ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय। गाजीपुर। जनपद के  तहसील मुहम्मदाबाद अंतर्गत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक में पत्रकारों ने आपस में विचार-विमर्श किया और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु चर्चा की। सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि वे जनसमस्याओं को प्रमुखता से उजागर करेंगे और अधिकारियों से मिलकर इन समस्याओं से उन्हें अवगत कराएंगे ताकि आम जन को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। बैठक में शामिल पत्रकारों ने संगठन की आगामी रणनीतियों पर भी विचार किया और दूसरी बैठक की योजना बनाई। बैठक में क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए पत्रकारों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। बैठक में अंगद दुबे, नरेंद्र राय ,शाहनवाज अहमद, वसीम राजा, रियाज अहमद, तौकीर खान, जयकुमार पाण्डेय एवं पत्रकार साथी गण उपस्थित रहे।

ठाकुर मातिवर सिंह पी.जी.कालेज जमालापुर जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ,

Image
संवाददाता जन धमाका टाइम्स कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय प्रबंधक श्री संजय सिंह के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं को समाज सेवा एवं समाज में व्यक्ति के औचित्य के प्रति जागरूक किया और वसुधैव कुटुम्बकम की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ ० राम सिंह प्राचार्य, मुख्य अतिथि थाना प्रभारी मड़ियाहूं विशिष्ट अतिथि डॉ ०आलोक सिंह (विभागाध्यक्ष बी०एड्० विभाग) , डॉ ०आशुतोष सिंह ( M.D टी०एम० एस० इण्टर नेशनल स्कूल) के द्वारा उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा डॉ ०राकेश कुमार वर्मा,० डॉ ०ज्योतिमा सिंह एवं समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे

राजेश महाविद्यालय कोहड़ा सुल्तानपुर जौनपुर में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न।

Image
राजेश कुमार  महाविद्यालय कोहड़ा  सुल्तानपुर जौनपुर में यूजीसी पाठ्यक्रमानुसार पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कालेज विभागाध्यक्ष डॉ.सचिन तिवारी एवम प्राचार्य डॉ आर के श्रीवास्तव ने  और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें  योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा योग से हमारा शरीर ऊर्जावान रहता है। योग शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव योग प्रशिक्षक राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा जौनपुर ने में बी एड बिभाग के छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम,अनुलोम विलोम सहित समस्त  प्राणायामो का विधिवत अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया। इस मौके पर संतोष सिंह रिन्कू, डॉ.अवधेश पाण्डेय,सतीश सिंह,  सुनील सिंह, अरविन्द कुमार मिश्रा,डॉ श्रुति मिश्रा पुष्पा गुप्ता ,रीना श्रीवास्तव, कुमारी सरोज,शैलजा गुप्ता, ए...

पत्रकार गरिमा बनायें रखें, लेखनी से समझौता न करें जर्नलिस्टस एसोसिएशन का शपथ ग्रहण

Image
संवाददाता जन धमाका टाइम्स जौनपुर। उ0 प्र0 जर्नलिस्टस एसाोसिएषन की जनपद षाखा का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को नगर के एसएस पैरामेडिकल कालेज पालिटेकनिक चैराहा इलाहाबाद रोड पंजाब नेशनल बैक के बगल में एक सादे समारोह कराया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों को संगठन और पत्रकारिता की गरिमा का सदैव ध्यान रखना चाहिए और निर्भयता पूर्वक अपने लेखनी से समझौता न करें । उन्होने कहा कि अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ कभी समझौता न करें। समाज में उदाहरण बने। एसाोसिएषन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार डा0ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि पत्रकारिता एक मिषन है कमाई का जरिया और आजीविका बनाना कठिन और मुष्किल है। कहा कि पत्रकारिता चुनौती और संघर्षपूर्ण कार्य है। संस्था के जिलाध्यक्ष शशिराज सिन्हा ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं और उनके अस्मिता का ध्यान रखते हुए कोई ठोस कदम उठाकर उनके हित में अभूततपूर्व कार्य को अंजाम देना चाहिए जो आज तक की सरकारों ने अब तक नहीं किया है। सिन्हा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की षपथ दिलाई और पदाधिकारियों की घोषणा किया। उन्होने कहा कि महाकुंभ में ...

सरकारी दावों की खुली पोल: मुहम्मदाबाद ट्रामा सेंटर बदहाली के आंसू बहाने को मजबूर!*

Image
*  ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय। गाजीपुर। जनपद में करोड़ों की लागत से बने मुहम्मदाबाद ट्रामा सेंटर की स्थिति आज भी दयनीय बनी हुई है। स्थानीय लोगों और मरीजों का कहना है कि यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के तमाम सरकारी दावों के बावजूद इस सेंटर में अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांच सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों को मजबूरी में महंगे निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ता है। *बिजली और पानी की किल्लत:* मरीजों और कर्मचारियों के अनुसार, ट्रामा सेंटर में जनरेटर की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे बिजली कटने पर मरीजों को अंधेरे में ही इलाज कराना पड़ता है। इसके अलावा, यहां पीने के लिए शुद्ध पानी तक उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण मरीजों और स्टाफ को बाहर से पानी लाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार साल पहले जिस उद्देश्य से यह ट्रामा सेंटर बनाया गया था, वह अब तक अधूरा है। प्रशासन की उदासीनता के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रामा सेंटर में सभी आवश्यक सुविधाएं बहाल की जाएं...

सरस्वती पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न।

Image
ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय। गाजीपुर। जनपद के थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद एवं थाना बरेसर अंतर्गत सरस्वती पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई यह पीस कमेटी की बैठक थाना परिसर में संपन्न हुई।  थाना परिसर बरेसर अंतर्गत थाना प्रभारी राजीव त्रिपाठी की अगुवाई में यह बैठक संपन्न हुई, जिसमें सरस्वती पूजा के दौरान सभी लोग आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने का संकल्प लिए ।थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक शोर शराबा ना करें तथा त्यौहार को सांस्कृतिक एवं श्रद्धा के साथ संपन्न किया जाए।  थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद अंतर्गत थाना प्रभारी शैलेष कुमार मिश्रा की अगुवाई में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई ,जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी पूजा आयोजक उपस्थित हुए। कोतवाली प्रभारी ने सभी पूजा आयोजकों से कहा कि किसी नई परंपरा की शुरुआत ना की जाए तथा सरस्वती पूजा को शांति और श्रद्धा पूर्वक मनाया जाए ।इसके अंतर्गत क्षेत्र में शांतिपूर्ण और गरिमामय  तरीके से पूजा को संपन्न कराया जाए। इस बीच पूजा आयोजकों ने प्रशासन के साथ विसर्जन को लेकर भी चर्चा की ।प्रशासन ने आयोजको...