वार्ड नंबर 62 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए रविशंकर त्रिपाठी की सशक्त दावेदारी

रामनगर (जौनपुर)।
रामनगर विकास खण्ड के ग्राम राजापुर निवासी रविशंकर त्रिपाठी ने वार्ड नंबर 62 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी दावेदारी को लेकर जनसंपर्क तेज कर दिया है। क्षेत्र में उनकी सक्रियता, सरल स्वभाव और विकास को लेकर स्पष्ट सोच के चलते ग्रामीणों के बीच उन्हें लेकर उत्साह और भरोसा दोनों देखने को मिल रहा है।
रविशंकर त्रिपाठी लंबे समय से क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और रोजगार जैसी जमीनी समस्याओं को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। वे गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का भरोसा दिला रहे हैं। उनका मानना है कि विकास तभी संभव है जब योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पहुंचे।
उन्होंने कहा कि यदि जनता ने सेवा का अवसर दिया तो वे पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था, बेहतर बुनियादी सुविधाएं और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। किसानों की समस्याओं के समाधान, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
ग्राम राजापुर सहित पूरे वार्ड नंबर 62 में युवा वर्ग, किसान और महिलाएं उनके साथ मजबूती से जुड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रविशंकर त्रिपाठी जमीन से जुड़े हुए नेता हैं, जो हर वर्ग की आवाज को प्राथमिकता देते हैं।
क्षेत्र में बढ़ते समर्थन और सकारात्मक माहौल से यह स्पष्ट होता जा रहा है कि वार्ड नंबर 62 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए रविशंकर त्रिपाठी एक मजबूत और भरोसेमंद चेहरा बनकर उभर रहे हैं, जिनसे जनता को विकास की नई उम्मीदें हैं।
युवा सोच युवा जोश

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।