पंचायत सचिवों का सत्याग्रह तेज,आनलाइन हाजिरी के विरोध में डोंगल जमा


- जनधमाका टाइम्स संवाददाता

करंजाकला (जौनपुर)। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे सत्याग्रह आंदोलन के चौथे चरण में सोमवार को विकास खंड करंजाकला के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी तथा गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में अपने-अपने डोंगल एडीओ पंचायत कार्यालय में जमा कर दिए।  सभी ग्राम पंचायत सचिव सामूहिक रूप से एडीओ पंचायत कार्यालय पहुंचे और ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता एवं गैर-विभागीय कार्यों के अत्यधिक बोझ के विरोध में डोंगल सौंपते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। सचिवों ने स्पष्ट किया कि मोबाइल सिम उनकी निजी संपत्ति है और ईमेल आईडी व्यक्तिगत है, ऐसे में इस प्रकार की अव्यावहारिक व्यवस्था थोपना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के तहत सोमवार को किसी भी प्रकार का भुगतान ऑनलाइन नहीं किया जाएगा। सचिवों का कहना है कि अत्यधिक ऑनलाइन औपचारिकताओं और असंगत अतिरिक्त कार्यों के कारण जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे वास्तविक फील्ड कार्य प्रभावित हो रहे हैं।  इसका उद्देश्य किसी भी विभागीय कार्य को ठप करना नहीं, बल्कि सरकार का ध्यान पंचायत सचिवों की समस्याओं की ओर आकृष्ट कराना है। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायत सचिव पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे, लेकिन अपनी नैसर्गिक, तर्कसंगत और न्यायसंगत मांगों के समर्थन में सत्याग्रह का मार्ग अपनाया गया है, ताकि सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र आवश्यक निर्णय ले। इस दौरान नागेंद्र यादव सचिव, अमित सोनकर सचिव, नवनीत सिंह सचिव,  प्रमोद यादव, नीति साहू,सोनी मौर्या, अर्पिता चौरसिया, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, हरेंद्र यादव, अमित अस्थाना, मुकेश मौर्य, संजीव मौर्य, नीतीश मौर्य, अश्वनी सिंह, विश्राम बिन्द, सहित सभी सचिव उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।