मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*




 *विश्व मृदा दिवस के अवसर पर टी डी कॉलेज जौनपुर में प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र - छात्राओं ने पौधारोपण किया । पौधारोपण करने के पश्चात छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने कहा कि मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य तत्व है और मिट्टी को बचाये और बनाए रखने के लिए सभी का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। प्रोफेसर सुधांशु  सिन्हा ने कहा कि मृदा प्रदूषित होने से बचाने के लिए हम सभी की  जिम्मेदारी हैऔर शासन को भी इसमें ध्यान देना आवश्यक है।*
 *वी.ब.सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  शिक्षा संकाय के  डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने कहा कि जल और मृदा  को सुरक्षित रखने के लिए सभी को तन, मन, धन से सहयोग करना आवश्यक है।  प्रोफेसर रीता सिंह ने  मृदा संरक्षण हेतु जन जागरूकता पर बल  दिया ।  प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह , डॉ सुलेखा सिंह,  डॉ सीमांत कुमार राय, डॉ वैभव सिंह , डॉ  निधि सिंह , डॉ अंजू श्रीवास्तव ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया और उपस्थित सभी ने पौध  रोपण किया और उनकी नियमित रूप से देखभाल करने के लिए संकल्प लिया । पौध रोपण में शोधार्थी देवेंद्र कुमार शुक्ला, आनंद कुमार  उपाध्याय, राम सुफल राजभर, केशवी सिंह, संदीप कुमार यादव, पंकज सिंह, चंद्र प्रकाश गिरी  ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता किया ।*

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज