मानसिक विकारों से मुक्ति दिलाएगा योग ..!
____________________ इस वर्ष आषाढ़ पक्ष की कृष्ण अष्टमी के दिन यानी 21 जून 2022 मंगलवार के दिन अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा । इस बार का योग दिवस इसलिए भी खास है क्युकी आयुष मंत्रालय ने इसका थीम मानवता के लिए योग रखा है । विश्व कल्याण में योग की भूमिका और भारत में योग का प्रचार प्रसार पर बोलते हुए आयुष राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा की आज योग पूरे विश्व की एक मात्र विश्वसनीय चिकत्सा पद्धति बनी हुई है । योग ने जिस तरह करोना महामारी में लोगो को स्वस्थ्य बनाए रखने में भूमिका निभाई वह आज बेहद सराहनीय है । योग प्रतिदिन के दिनचर्या में होना चाहिए । वैसे तो योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृति के युज से हुई है, जिसका मतलब होता है स्वयं का सार्वभौमिक तत्व से परिचय । योग लगभग दस हजार साल से भी अधिक समय से अपनाया जा रहा है। पुरातन वेदों और संहिताओं के अनुसार योग तपस्वियों का मुख्य उपचार हुआ करता था । इसके बारे में प्राचीन काल से ही वेदों में उल्लेख मिलता है। सिंधु घाटी सभ्यता में भी योग और समाधि को प्रद...