स्मृति इरानी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भाजयुमो ने किया हवन-पूजन

 
- देवीपाटन मंदिर में भाजयुमो ने की देवी की आराधना, आरती के बाद की स्मृति इरानी के जल्द ठीक होने की कामना 

अमेठी। 

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सासंद स्मृति इरानी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सोमवार को हवन-पूजन किया। संसद स्मृति इरानी के कोविड पॉजिटिव होने के बाद से ही भाजयुमो के सदस्य उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

भाजयुमो अमेठी के अध्यक्ष विषुव मिश्र ने बताया कि यशस्वी सांसद  दीदी स्मृति इरानी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए देवी पाटन में सुबह देवी की आराधना की गई। साथ ही, आरती के बाद उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र के साथ .. महेश सोनी अक्षय प्रताप सिंह शुभम तिवारी दिवाकर द्विवेदी आशुतोष तिवारी आदेश पांडे पवन अग्रहरि कमल अग्रहरी संजय अनुभव द्विवेदी आशीष तिवारी प्रिंस भालोठिया छोटू सोनी मौजूद रहे। 

इसके अतिरिक्त दूसरे मंदिरों में भी लोग संसद स्मृति इरानी के जल्दी ठीक होने को लेकर हवन-पूजन कर रहे हैं। 

बता दें कि अभी हाल ही में सांसद स्मृति इरानी ने लक्षण दिखाई देने पर कोविड की जांच कराई थी। रिपोर्ट आने पर वह पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद से ही जगह-जगह पर उनके अच्छे स्वास्थ्य को लेकर हवन-पूजन किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*