कोविड-19 उपचाराधीनों की देखरेख का किया अभ्यासमाकड्रिल
- जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में कोविड प्रबंधन का किया निरीक्षण - संयुक्त निदेशक, सीएमएस, डीएसओ सहित अन्य अधिकारी ने उपचार की व्यवस्था परखी जौनपुर, 22 अगस्त 2022 - जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में रविवार को एक एम्बुलेंस के कर्मचारी ने फोन कर एक कोविड-19 मरीज लेकर आने के बारे में जानकारी दी। इसके चलते अस्पताल कर्मी स्ट्रेचर, आक्सीजन सिलेंडर के साथ अस्पताल गेट पर तैनात हो गए। मरीज के पहुंचते ही अस्पताल गेट पर उसे आक्सीजन लगा दिया और उसे लेकर एमसीएच विंग के दूसरे फ्लोर पर पहुंच गए। वहां ड्यूटी रूम से निकल कर डाक्टर ने मरीज के कोरोना की पाज़िटिव जांच रिपोर्ट और मरीज को देखा। मूलभूत जांचों के बाद स्टाफ नर्स एवं अस्पताल कर्मचारियों को उपचार व सलाह देते हुए मरीज को वार्ड के लिए भेज दिया गया। शासन के निर्देशानुसार कोविड उपचाराधीनों के उपचार की माकड्रिल की गई। माकड्रिल में उपचाराधीनों की स्थिति की गंभीरता के अनुसार उन्हें हाई डेपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू), इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) या आइसोलेशन बेड पर भेजा जा रहा था। जिन मरीजों म...