Posts

दोहरा मुक्त जौनपुर के लिए दिया जिलाधिकारी को ज्ञापनदोहरा के खिलाफ युवाओं ने सौपा डीएम को ज्ञापन

Image
जौनपुर में बनने व बिकने वाले दोहरा पर प्रतिबंध लगाने की मांग वर्षो से होती चली आ रही है  तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट द्वारा वर्ष 2009 में दोहरे पर प्रभावी रोक  के लिए कार्यवाही की गईं दोहरे पर रोक लगाने के लिए  पूर्व के जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र, अरविंद मलप्पा बंगारी, दिनेश कुमार सिंह व मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्रभावी रोक के लिए प्रयास किया जाता रहा तथा जिलाधिकारी द्वारा जनपद जौनपुर के समस्त उपजिलाधिकारीयो को दिनांक 18/01/2018 को आदेशित किया गया कि क्षेत्राधिकारीगण का सहयोग लेते हुए दोहरा के विनिर्माण ,भंडारण व विक्रय पर प्रभावी रोक लगाया जाय तथा जनपद जौनपुर के समस्त दोहरा वासियों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया। दोहरा कारोबारियों द्वारा वर्तमान समय में दोहरा के स्थान पर पान मसाला के नाम से पुनः लाइसेंस प्राप्त कर लिया गया तथा वृह्द स्तर पर पुनः दोहरा वर्तमान  परिवर्तित नाम (पान मसाला) का व्यवसाय किया जा रहा है। जौनपुर में दोहरा खाने से युवाओ का एक बड़ा समूह पीड़ित हैं इसलिए विकास तिवारी व अतुल सिंह की अगुवाई में युवाओं का एक समूह जो पिछले कई वर्षों से दोहर...

*नि:शुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण सम्पन्न*

Image
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा संचालित नि:शुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ श्री शिवमूर्ति यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनवल करंजाकला जौनपुर में 25/11/2022 को हुआ तथा समापन दिनाँक 18/03/2023 को हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ० नीरज कुमार मिश्र (प्राचार्य - सूर्यबली पी० जी० कालेज ,देवकली, सरायख्वाजा , जौनपुर) ने कहा कि  भारतीय संस्कृति में संस्कारों का बहुत महत्व है,  16 संस्कारो को जीवन में समग्र रूप से प्रतिष्ठापित करने का श्रेय पुरोहित को जाता है  वैदिक वाङ्मय नीतियों के सिद्धांत ज्योतिष के आधार पर पुरोहित समग्र प्रकार का हित संसाधन प्रदान करता हैl  वशिष्ठ जी, वृहस्पति, शुक्राचार्य, गर्ग,सान्दीपनि आदि ऋषियों ने भी जनमानस का कल्याण किया है ,पौरोहित्य कर्म को स्वीकार किया है l  व्याकरण, ज्योतिष , साहित्य एवं पुराण के सुविज्ञ विद्वान डॉ० अखिलेश चन्द्र पाठक उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा पौरोहित्य प्रशिक्षक के रूप में अनेक लोगों को शिक्षा प्रदान कर योग्य आचार्य बनाया है उनके इस लोकोत्तर कार्य के लिए शिक्षा...

अधिवक्ता के सम्मान में बांद्रा बार असोसिएशन मैदान में

Image
कांदिवली पुलिस स्टेशन के अधिकारी गीते द्वारा वकील पृथ्वीराज जी पिटाई के विरोध में बांद्रा बार एसोसिएशन ने भी एडवोकेट पृथ्वीराज झाला  के समर्थन में विभिन्न क्षेत्रों के बार एसोसिएशनों के भाँति जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और इस मुद्दे पर मुंबई के सभी बार एसोसिएशनों में काफी रोष है। बांद्रा बार एसोसिएशन ने भी शुक्रवार , 17 मार्च को हुई इस घटना के विरोध में  एक दिन के लिए बंद करने का फैसला किया गया, जो सफल रहा, इस विरोध में *एडवोकेट, भास्कर मिश्र, रमेश दुबे,योगेंद्र शुक्ला,पंकज त्रिवेदी,श्याम बिहारी यादव, वी के शुक्ला, अभिषेक सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज दुबे, रमेश आदि*  भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे, बांद्रा बार असोसिएशन  अध्यक्ष  *श्री राममनी उपाध्याय* जी ने कहा अधिवक्ताओ के सम्मान में हमेशा साथ थे, है और रहेगे, ये  संघर्ष अभी और चलेगी, मुंबई पुलिस कमिश्नर से ये मांग करते है पुलिस अधिकारी गीते के  खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.

विकास खंड खुटहन ब्लॉक के साधन सहकारी समिति मरहट उर्मिला सिंह निर्विरोध प्रशासक बनी

Image
उप प्रशासक विनोद कुमार सोनी बने ज्ञातव्य हो की साधन सहकारी समिति मरहट का चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी की देख रेख में संपन्न हुआ चुनाव के समय नमित किसी भी सदस्य के द्वारा पर्चा न भरने की स्थित में चुनाव अधिकारी द्वारा उर्मिला सिंह एवं विनोद सोनी को निर्विरोध प्रशासक उप प्रशासक घोषित किया गया प्रशासक उप प्रशासक चुने जाने पर महेंद्र प्रताप सिंह कमला प्रसाद सिंह सुमित सिंह राजेंद्र सिंह अशोक सेठ मनोज सेठ छगनलाल सेठ मदनलाल सोनी शिव प्रसाद कनौजिया विराज सेठ सनी सेठ सहित तमाम लोगों ने बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया

एक विंशति (२१) कुण्डी हनुमत महायज्ञ एवं राम कथा के नवे दिवस पर यज्ञ मे उमड़ा भक्तों का जन शैलाब

Image
एक विंशति (२१) कुण्डी हनुमत महायज्ञ एवं राम कथा के नवे दिवस पर यज्ञ मे उमड़ा भक्तों का जन शैलाब     इस अवसर पर यज्ञाचार्य श्री रविन्द्र द्विवेदी द्वारा यज्ञ कराया गया! यज्ञ व्यवस्थापक राजीव तिवारी एवं राज दूबे द्वारा यज्ञ की सुंदर व्यवस्था की गई! यज्ञ में ऋत्विक ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन सम्पन्न करवाया  ऋत्विक ब्राह्मणों में  विद्या शंकर शुक्ल, पंडित राम अभिलाष दूबे, पंडित अखिलेश मिश्र, पंडित त्रिलोकी नाथ जी, पंडित राधेश्याम तिवारी,  पंडित सुभाष दूबे, पंडित आलोक रंजन मिश्र, पंडित अमित शुक्ला, पंडित सत्यम दूबे, शुभम् द्विवेदी, पंडित सत्यम दूबे आदि तन्मयता से यज्ञ कार्य सम्पन्न करवाया! जनपद के लगभग मठ एवं मंदिर से मठाधीश एवं पुजारी लोगों की उपस्थिति प्रति दिन बनी रही! श्याम सेवा ट्रस्ट से श्री श्याम जी महाराज, अपर्णा पीठाधीश्वर योगीराज पागल बाबा जी महाराज रशिका पुर आश्रम से प्रतिदिन यज्ञ मे उपस्थित रहे प्रमुख यजमान संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत विधु  प्रकाश शुक्ला ने पूर्णाहुति के बाद ...

_*असहायों की मदद करना हम सब का कर्तव्य- कुलपति निर्मला मौर्या*_

Image
जौनपुर (मल्हनी बाजार) -नूरुद्दीन गर्ल्स पीजी कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के अंतिम दिन बापू बाजार का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक डॉ अब्दुल कादिर खान ने की एवं मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला मौर्या रही एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ जानवी श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ राज बहादुर यादव रहे सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ जुल्फिकार खान ने आए हुए अतिथियों का पुष्प एवं बुके देकर सम्मानित किया मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना हमें देश की सेवा का भाव जागृत करता है आज का युवा समाज के लिए एक अभिन्न अंग है असहाय की मदद करने का जज्बा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों में दिखाई देता है बापू महात्मा गांधी कि सोच के साथ हमेशा हम सब मिलकर गरीबों की मदद एवं देश की सेवा करते हैं विशिष्ट अतिथि अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना संकल्प लेता है कि हमें हमेशा किसी भी आपदा में निडरता के साथ लोगों की मदद करना ...

जौनपुर का लाल बॉलीवुड में कर रहा धमाल:- हेरंब त्रिपाठी

Image
जौनपुर के जंघई बाजार असवॉ गांव के निवासी रामदुलार तिवारी के पुत्र हेरंब त्रिपाठी जोकि कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए माया की नगरी मुंबई में अपनी एक अलग पहचान बनाएं बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में यहां कोई किसी का नहीं होता उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव का मध्यम वर्गीय परिवार से एक युवक अनेक सपने लेकर मुंबई पहुंचा वहां पर उसका सहयोग करने के लिए कोई नहीं था अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए वह अपने लक्ष्य को नहीं भूला हमारे संवाददाता से बात करने पर हेरंब त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि जब वह मुंबई आए तो थिएटर करने के लिए वह बड़े बैनर के पास गए तो वहां उनको यूपी का होने की वजह से कहा गया कि झाड़ू पोछा करो थिएटर तुम्हारे बस का नहीं लेकिन अपने लक्ष्य को पाने के लिए इतना उत्साह इनके अंदर था कि वह अथक परिश्रम करते हुए आज बॉलीवुड में मुख्य कलाकार के रूप में कई फिल्म बना चुके हैं हाल ही में आए 'गजनबी' फिल्म जोकि दूसरे हफ्ते भी हाउसफुल जा रही है इनके फिल्मों में 'खामियाजा' व 'डी कंपनी' जो कि रामगोपाल वर्मा  बैनर की अच्छी और बड़ी फिल्म रही...