*नि:शुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण सम्पन्न*
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा संचालित नि:शुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ श्री शिवमूर्ति यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनवल करंजाकला जौनपुर में 25/11/2022 को हुआ तथा समापन दिनाँक 18/03/2023 को हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ० नीरज कुमार मिश्र (प्राचार्य - सूर्यबली पी० जी० कालेज ,देवकली, सरायख्वाजा , जौनपुर) ने कहा कि
भारतीय संस्कृति में संस्कारों का बहुत महत्व है,
16 संस्कारो को जीवन में समग्र रूप से प्रतिष्ठापित करने का श्रेय पुरोहित को जाता है
वैदिक वाङ्मय नीतियों के सिद्धांत ज्योतिष के आधार पर पुरोहित समग्र प्रकार का हित संसाधन प्रदान करता हैl
वशिष्ठ जी, वृहस्पति, शुक्राचार्य, गर्ग,सान्दीपनि आदि ऋषियों ने भी जनमानस का कल्याण किया है ,पौरोहित्य कर्म को स्वीकार किया है l
व्याकरण, ज्योतिष , साहित्य एवं पुराण के सुविज्ञ विद्वान डॉ० अखिलेश चन्द्र पाठक उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा पौरोहित्य प्रशिक्षक के रूप में अनेक लोगों को शिक्षा प्रदान कर योग्य आचार्य बनाया है उनके इस लोकोत्तर कार्य के लिए शिक्षा पाने वाले और उनके द्वारा जिनका भी हित हो रहा है वे सभी श्रद्धा से नतमस्तक है l
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण से जनता का सर्वविध कल्याण होगा |
पौरोहित्य प्रशिक्षक डॉ० अखिलेश चन्द्र पाठक ने कहा कि पुरोहित आगे बढ़कर सबका कल्याण करता है|
कार्यक्रम का संचालन अवनीश रंजन यादव ने किया इस अवसर पर प्रबंधक श्री शिवमूर्ति यादव ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर राजेश यादव, पं० चिन्ताहरण तिवारी, अंकित मिश्र, मोहित मिश्र, देवमणि मिश्र, शुभम पाण्डेय, डॉ० अनुराग मिश्र आदि गणमान्य विद्यालय के छात्र एवं छात्राएँ तथा प्रशिक्षणार्थी गण उपस्थित रहे, अन्त में मिष्ठान वितरण किया गया|
Comments
Post a Comment