Posts

छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर बताया नशे का दुष्प्रभाव

Image
जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नव स्थापित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र एवं व्यवाहरिक मनोविज्ञान विभाग द्वारा उमा नाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 12 से 26 जून,  तक 'नशा मुक्त परिसर एवं समाज' कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए देवकली गांव में लोगों को नशा व उसके दुष्परिणाम एवं बचाव से जागरूक करने हेतु एक नुक्कड़ नाटक का प्रस्तुतिकरण विश्विद्यालय के छात्रों के द्वारा किया गया, जिसका शीर्षक था 'नशा मुक्त समाज' जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दिखाया गया कि कैसे लोग नशे की ओर अग्रसर होते हैं और अंत में इसका हमारे परिवार व समाज पर क्या प्रभाव पड़ता है।  इस नुक्कड़ नाटक और इसमें समाहित संदेश को विश्वविद्यालय के पूरा छात्र राजेंद्र यादव द्वारा लोगों को बताया गया । तत्पश्चात इस जनजागरुकता कार्यक्रम के दूसरे भाग में उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के मनोचिकित्सक डॉ० विनोद वर्मा ने नशे की रोकथाम एवंइ...

अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप।

Image
     रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय। गाजीपुर। जनपद के कोतवाली मोहम्मदाबाद अंतर्गत वार्ड नंबर 10 इनायत पट्टी में स्थित आम के बगीचे में पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया। शव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया । भारी संख्या में नागरिकों की भीड़ इकट्ठी हो गई।                       घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोतवाली के चौकी प्रभारी शाहनिंदा कृष्ण प्रताप सिंह अपने हमराहीयों के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था व कानून व्यवस्था बरकरार रखने हेतु गश्त पर थे।  किसी ने उन्हें सूचना दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी तत्काल बगीचे में पहुंचे। वहां उपस्थित भीड़ में उन्होंने नागरिकों से शव की शिनाख्त की बात कही ।किंतु काफी खोजबीन के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई ।परिणाम स्वरूप पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर और विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।कुछ लोगों का कथन है कि मृतक कबाड़ी का काम करता था। वह कूड़े करकट से कबाड़ी को बटोर कर बेचकर अपनी रोजी कमाता था। कुल मिलाकर अभी...

जौनपुर गुप्त नवरात्रि में पहली बार होने जा रहा है शतचंडी महायज्ञ: आ.रविंद्र द्विवेदी

Image
संवाददाता जन धमाका टाइम्स जौनपुर :- बजरंग घाट विंध्यवासिनी मंदिर के प्रांगण में होने वाले सत चंडी महायज्ञ के विषय में यज्ञाचार्य आचार्य रविंद्र द्विवेदी ने 'प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम में बताया कि यह आयोजन सनातन धर्म के उत्थान एवं जनकल्याणकारी उद्देश्य से किया जा रहा है| जौनपुर  गुप्त नवरात्र में यह आयोजन पहली बार हो रहा है | जिसका कार्यक्रम आगामी 19 जून से प्रारंभ है| सुबह 8:00 बजे हनुमान घाट से कलश यात्रा प्रारंभ होकर माता विंध्यवासिनी मंदिर यज्ञ परिसर तक आएगा| जिसके साथ ही पंच कुंडी शतचंडी महायज्ञ एवं संगीतमय रामकथा का शुभारंभ होगा| जो अनवरत 27 जून तक चलता रहेगा| उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर के संभ्रांत लोग व नगरवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं! उनके द्वारा नगर वासियों से अपील किया गया की सभी लोग इस कार्यक्रम को अपना कार्यक्रम समझ कर जुड़े और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं आयोजन समिति द्वारा वहां उपस्थित सभी पत्रकारों एवं ब्रह्मणों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विंध्यवासिनी माता मंदिर के महंत पं.रविं...

धूमधाम से मनाया गया गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) का द्वितीय स्थापना दिवस

Image
जौनपुर : बुधवार को गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) कार्यालय पर संस्था के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ0 प्रमोद वाचस्पति कार्यक्रम अध्यक्ष टी एन सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता) विशिष्ट अतिथि डॉ0 आर पी विश्वकर्मा व वीरेंद्र कुमार गुप्ता सहित ट्रस्ट संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय (वरिष्ठ पत्रकार), सह संरक्षक जय प्रकाश उपाध्याय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। ट्रस्ट के द्वितीय वर्षगांठ के मौके पर मुख्य अतिथियों को ट्रस्ट अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जिसके दौरान ट्रस्ट संस्थापक आलोक उपाध्याय, अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ज्ञानती देवी, सचिव शुभम चतुर्वेदी, प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय, शक्ति कुमार उपाध्याय, पंडित गोरखनाथ उपाध्याय, सुभाष चंद्र उपाध्याय (पूर्व प्रधान), लाल प्रताप सिंह, इंद्र प्रकाश सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

नशामुक्त युवा ही रखेगा विकसित भारत की नींव: प्रो० निर्मला एस० मौर्यनशा करने वाले लोगों को सामाजिक रूप से निंदित करें : श्री संजय राय, वित्त अधिकारी

Image
पीयू में आयोजित हुआ नशा मुक्त परिसर एवं समाज को लेकर जन जागरूकता पखवाड़ा की शुरुआत जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में नव स्थापित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र  एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, एवं उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा स्वशासी महाविद्यालय, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में  दिनांक 12-26 जून, 2023 तक चलने वाले जन जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया, जिसका विषय था 'नशामुक्त परिसर और समाज'। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रो० शिव कुमार, प्राचार्य, उमानाथ सिंह राज्य चिकित्सा स्वशासी महाविद्यालय, जौनपुर ने कहा कि रोकथाम इलाज से बेहतर होता है। हमें नशे से ग्रसित व्यक्ति के साथ ही साथ उसके परिवार, मित्रों एवं परिवेश को भी समझने की आवश्यकता है। हमें इसके अंदर चल रही भावों एवं पीड़ा को समझने की आवश्यकता है। बतौर विशिष्ट वक्ता चिकित्सा महाविद्यालय के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ विनोद वर्मा ने नशा से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। उन्होने कहा कि शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं घरे...

केन्द्रीय उपभोक्ता भंडार प्रयागराज की प्रथम बैठक सम्पन्न।

Image
केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भण्डार लि. प्रयागराज/कौशाम्बी संचालक मण्डल की प्रथम बैठक नव निर्वाचित अध्यक्ष विमलेश पटेल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे अध्यक्ष  व सम्मानित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भंडार एवं जनहित में भंडार के पदभार के कार्यों का निष्पादन कुशल एवं सुचारू रूप से किया जायेगा । उपस्थित- लाल चन्द्र पटेल जी ,संगीता पटेल जी, संगीता सिंह जी, राजा मौर्य जी,कौशिकी सिंह जी,सुरेश द्विवेदी जी,जितेंद्र यादव जी आदि।

बाइक चोरी

Image
थाना बदलापुर क्षेत्र के बताऊवीर बाजार चौराहे से ग्राम बुढनेपुर निवासी सच्चिदानंद तिवारी किसी कार्य के लिए आए थे पलक झपकते ही चोरों ने चौराहे से बाइक गायब कर दिया l  गाड़ी ct 100 ब्लू कलर  up 62 BV 2232 तत्काल सूचना पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिया गया खोजबीन जारी। । प्रशासन द्वारा सांत्वना दिया गया है कि जल्द से जल्द आपकी बाइक ढूंढ कर आपको दिया जाएगा ऐसी घटनाएं आए दिन घटती रहती हैं चोरों के हौसले को तोड़ने का काम करेगी प्रशासन