जौनपुर गुप्त नवरात्रि में पहली बार होने जा रहा है शतचंडी महायज्ञ: आ.रविंद्र द्विवेदी
संवाददाता जन धमाका टाइम्स
जौनपुर :- बजरंग घाट विंध्यवासिनी मंदिर के प्रांगण में होने वाले सत चंडी महायज्ञ के विषय में यज्ञाचार्य आचार्य रविंद्र द्विवेदी ने 'प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम में बताया कि यह आयोजन सनातन धर्म के उत्थान एवं जनकल्याणकारी उद्देश्य से किया जा रहा है| जौनपुर गुप्त नवरात्र में यह आयोजन पहली बार हो रहा है | जिसका कार्यक्रम आगामी 19 जून से प्रारंभ है| सुबह 8:00 बजे हनुमान घाट से कलश यात्रा प्रारंभ होकर माता विंध्यवासिनी मंदिर यज्ञ परिसर तक आएगा| जिसके साथ ही पंच कुंडी शतचंडी महायज्ञ एवं संगीतमय रामकथा का शुभारंभ होगा| जो अनवरत 27 जून तक चलता रहेगा| उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर के संभ्रांत लोग व नगरवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं! उनके द्वारा नगर वासियों से अपील किया गया की सभी लोग इस कार्यक्रम को अपना कार्यक्रम समझ कर जुड़े और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं आयोजन समिति द्वारा वहां उपस्थित सभी पत्रकारों एवं ब्रह्मणों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विंध्यवासिनी माता मंदिर के महंत पं.रविंद्र शुक्ल श्री राम कथा वाचक (व्यास) राघव दास जी महाराज, पं.जयप्रकाश मिश्र, पं. सुभाष चंद्र दुबे (शास्त्री) जी, पं.शिवाकांत शुक्ल, अधि.बृजेश तिवारी पं. मयंक द्विवेदी, लकी तिवारी, मोहनगिरी, पंकज पांडे, व मां विंध्यवासिनी मंदिर श्री राम भक्त सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे|
Comments
Post a Comment