Posts

*लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के घर सपरिवार पधारे पूज्यश्री प्रेमभूषण जी महराज,बिरला परिवार द्वारा कराई जाएगी रामकथा*

Image
  *नई दिल्ली-23 सितंबर,प्रेममूर्ति पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज, राजस्थान के कोटा में (आगामी 2 जनवरी से 8 जनवरी 2024 तक) डॉ.अमिता बिरला एवं माननीय ओम बिरला जी द्वारा दिए गए सात दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा गायन के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। 2 जनवरी से 8 जनवरी 2024 तक होने वाली इस कथा के मुख्य संकल्पी यजमान माननीयओम बिरला और उनकी धर्मपत्नी डॉ अमिता बिरला है। कोटा नगर ओम बिरला जी का निर्वाचन क्षेत्र  और गृह नगर भी है,पूज्यश्री के मुखारबिंद से प्रवाहित होने वाली इस रामकथा गंगा में अवगाहन करने का सौभाग्य यजमान परिवार के साथ-साथ सम्पूर्ण कोटा नगर वासियों को भी प्राप्त होगा।*  *स्मरण रहे कि पूज्यश्री विगत कई वर्षों से अपने पावन संकल्प आओ गायें रामकथा घर-घर में..को लेकर स्वदेश से विदेश तक सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करते हुए निरंतर सेवारत हैं।आयोजक परिवार के विशेष आग्रह पर पूज्यश्री अपनी दिल्ली यात्रा के क्रम में यशस्वी लोकसभा अध्यक्ष मा. ओम बिरला जी के निवास पर सपरिवार पहुंचे। इस सुअवसर पर मा. ओम बिरला जी एवं उनकी धर्म-पत्नी डॉ.अमिता जी और उनके बच्चो...

बोर्ड परीक्षा के तरह ही स्पेशल परीक्षा का आयोजन किया गया।

Image
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर आज हमारी संस्था सनराइज क्लासेज के द्वारा बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए बोर्ड परीक्षा की तरह ही स्पेशल परीक्षा का अयोजन किया गया। जिसमे 09, 10, 11,12 के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी तैयारियों को परखा।   सन राइज क्लासेज के डायरेक्टर राजन सिंह ने बताया कि अब प्रत्येक रविवार को इस तरह के टेस्ट का आयोजन सेंटर पर किया जाएगा।  मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील मौर्या ने बताया कि आज दिनांक 24/09/2023 को हाई स्कूल का मैथ और इंटर का केमेस्ट्री का पेपर संपन्न हुआ।यह परीक्षा लगातार प्रत्येक रविवार को इसी तरह कराई जायेगी।बेहतर परिणाम लाने वाले सभी विद्यार्थियो को संस्था द्वारा किताब और परीक्षा सीरीज देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

संगठित रहने से बनती है राजनैतिक पहचान। सपा पूर्व शिक्षामंत्री

Image
पीएम विश्वकर्म योजना कोई नया योजना नहीं है। पूर्व शिक्षा मंत्री समाजवादी पार्टी  समाजवादी पार्टी ने युवाओं को लैपटॉप देकर के इनके भविष्य का बड़ा कार्य किया था। जौनपुर।        श्री विश्वकर्मा पूजा समारोह जौनपुर में सम्मेलन श्रीराम उत्सव वाटिका जौनपुर मे सम्पन्न हुआ।  कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वकर्मा जी के प्रतिमा पर फल- फूल- माला समर्पित किए और दीप प्रज्वलित करके पूर्व शिक्षा मंत्री ने कार्यकर्म का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने प्रस्ताव को पूर्व शिक्षा मंत्री व 3 बार विधायक रह चुके रामआसरे विश्वकर्मा से लोगों ने समाज में वर्तमान की समस्या को अवगत कराया।    अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जौनपुर में आयोजन कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व शिक्षा मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज को संगठित रहने की आवश्यकता है वर्तमान की सरकार विश्वकर्मा समाज को केवल लॉली-पॉप देने का काम कर रही है और जनता केवल 5 किलो राशन में अपना पूरा भविष्य अंधकार की तरफ लेकर जा रहा है। प्रधानमंत्री जी द्वारा एक न...

प्रिंसिपल पद पर हुआ चयन केंद्रीय विद्यालय मे शैलेंद्र प्रताप सिंह का।

Image
जौनपुर-आज समाचार पत्र के जौनपुर ब्यूरो चीफ डा ज्ञान प्रकाश सिंह के बड़े सुपुत्र शैलेन्द्र प्रताप सिंह का चयन केंद्रीय विद्यालय मे प्रिंसिपल पद पर हो गया है,श्री शैलेन्द्र दिल्ली मे द्वारिका 4 मे केंद्रीय विद्यालय मे अर्थशास्त्र मे पीजीटी पद पर कार्यरत थे. लगभग 5 महीने पूर्व लिखित परीक्षा हुई थीं और 2 माह पूर्व साक्षात्कार हुआ था.आज 24सितंबर को रिजल्ट घोषित हुआ.  चयन से उनके शुभ चिंतकों मे ख़ुशी की लहर व्याप्त हो गयी.

डॉ. नीरज अवस्थी बने भू एवं ग्रहीय के प्रभारी विभागाध्यक्ष

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के भू एवं ग्रहीय विभाग के डॉ. नीरज अवस्थी को विभाग का प्रभारी विभागाध्यक्ष नामित किया गया है। इस पद पर इसके पहले डॉ श्याम कन्हैया थे। इस अवसर पर डॉ. अवस्थी ने कहा कि वह विभाग के सभी शिक्षकों के सहयोग से विभाग में बेहतर शिक्षा एवंं शोध का माहौल बनाने का प्रयास करेंगे और विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे।   डॉ. अवस्थी इसके पूर्व में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (फिजिकल रिसर्च लैबोरेटरी), अहमदाबाद एवं भारतीय प्रद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.), कानपुर में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च वर्क कर चुके है। डॉ. अवस्थी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक है जिन्होंने विभिन्न भू- रसायनों एवं समस्थानिकों का प्रयोग करते हुए भारत के भूविज्ञान से संबंधित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोध पत्र प्रकाशित किये है।   शनिवार को डॉ.अवस्थी को रज्जू भैया संस्थान के निदेशक एवं भौतिकी  विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने कार्यभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर  प्र...

वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने आम जनमानस के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Image
जौनपुरl वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह अपने जन्म दिवस के उपलक्ष में सर्वप्रथम शीतला धाम चौकिया माता का दर्शन कर 6 अक्टूबर से आरंभ होने वाले पांच दिवसीय हनुमत कथा की तैयारी के बारे में मुख्य आयोजक मंदिर के महंत विनय तिवारी जी से तैयारी के बारे में बात करते हुए मंदिर प्रांगण में उपस्थित सभी देवी देवताओं का दर्शन किये मंदिर से बाहर निकल कर गणपति जी का पूजन आरती किये और वहां उपस्थित सभी भक्तगण को अपने हाथ से प्रसाद दिए| यहां से निकलने के बाद वह जिला चिकित्सालय में पहुंचे चिकित्सालय मे समस्त मरीज को फल वितरित किए| और वहां उपस्थित कर्मचारियों को आश्वासन दिए की चिकित्सालय के लिए और कुछ हम सोचे हैं| इशापुर निवासी एक युवक का ट्रेन दुर्घटना में हाथ पैर कट गया है| उस युवक के परिवार को इनके द्वारा पचास हजार रूपये का सहायता राशि प्रदान की गई और सांत्वना भी दिए की आप स्वस्थ हो जाएंगे  हम आपको कृत्रिम अंग प्रदान करवाएंगे| इसके उपरांत यह वृद्ध आश्रम पहुंचे और वहां पर गर्मी की वजह से हो रही समस्याओं को देखते हुए वृद्ध आश...

राजघराने के सुभाष चंद्र यादव का निधन, शोक में बाजारें बन्द

Image
 जौनपुर। पूर्व विधायक स्वर्गीय राजबहादुर यादव के पुत्र व पूर्व सांसद स्वर्गीय अर्जुन सिंह यादव के छोटे अनुज समाजसेवी सुभाषचंद्र यादव का हृदयाघात के चलते शुक्रवार की भोर मे निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । शोक संवेदना प्रकट करने वालों का ताता लग गया। इस दौरान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय समेत क्षेत्र के सभी डिग्री इंटर जूनियर प्राइवेट कॉलेज में शोकसभा कर बंद कर दिया गया।ज्ञात हो कि समाजसेवी 67 वर्षीय सुभाषचंद्र यादव की रात शुक्रवार की भोर में अचानक तबीयत खराब हुई और 2 बजे के करीब हृदयाघात के चलते उनका निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही पूर्व राज्यमंत्री शैलेंद्र सिंह यादव ललई, विधायक रागनी सोनकर, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव , पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव ,प्रदेश सचिव राकेश मौर्य,  पीयू कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्दकिशोर सिंह, महामंत्री रमेशचंद्र यादव के नेतृत्व मे पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शोकसभा का आयोजन कर विश्वविद्यालय को बंद  कर दिया गया। इसके अलावा जनता जनता जनार्दन इंटर क...