राजघराने के सुभाष चंद्र यादव का निधन, शोक में बाजारें बन्द


 जौनपुर। पूर्व विधायक स्वर्गीय राजबहादुर यादव के पुत्र व पूर्व सांसद स्वर्गीय अर्जुन सिंह यादव के छोटे अनुज समाजसेवी सुभाषचंद्र यादव का हृदयाघात के चलते शुक्रवार की भोर मे निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । शोक संवेदना प्रकट करने वालों का ताता लग गया। इस दौरान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय समेत क्षेत्र के सभी डिग्री इंटर जूनियर प्राइवेट कॉलेज में शोकसभा कर बंद कर दिया गया।ज्ञात हो कि समाजसेवी 67 वर्षीय सुभाषचंद्र यादव की रात शुक्रवार की भोर में अचानक तबीयत खराब हुई और 2 बजे के करीब हृदयाघात के चलते उनका निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही पूर्व राज्यमंत्री शैलेंद्र सिंह यादव ललई, विधायक रागनी सोनकर, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव , पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव ,प्रदेश सचिव राकेश मौर्य,  पीयू कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्दकिशोर सिंह, महामंत्री रमेशचंद्र यादव के नेतृत्व मे पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शोकसभा का आयोजन कर विश्वविद्यालय को बंद  कर दिया गया। इसके अलावा जनता जनता जनार्दन इंटर कॉलेज प्रबंधन लालसाहब यादव एव रघुवर गंगा स्मारक इंटर कॉलेज जंगीपुर खुर्द में प्रबंधक व पूर्व प्रधानाचार्य डा जगन्नाथ यादव ने शोकसभा का आयोजन कर को कॉलेज बंद किया। इसके अलावा क्षेत्र के करीब दो दर्जन डिग्री इंटर प्राइवेट कॉलेज मे शोक सभा कर बंद कर दिए गए। उनके निधन पर सिद्दीकपुर बाजार, करंजाकला बाजार, सबदरगंज बाजार ,जासोपुर बाजार में शोकसभा कर बाजार बंद रहा।   प्रबंधक  सुभाषचंद्र यादव के शव यात्रा सुबह 9 बजे से शुरू हुआ  । शव यात्रा में भारी संख्या में जन सैलाब उमर पड़ा और वाहनों का ताता लग गया ।जिसके चलते शव यात्रा के चलते जौनपुर शाहगंज मार्ग पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय से  कुत्तूपुर आदमपुर   चौकिया तक 5 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया। इस दौरान स्कूल बसें व एम्बुलेंस  सरकारी बसे  फंसी रही । हालांकि पुलिस के अथक प्रयास से किसी तरह से आवागमन चला । तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ ।

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।