Posts

हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ

Image
रामपुर क्षेत्र के विकास खण्ड मुख्यालय रामपुर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीडियो रामपुर रिचा सिंह  विशिष्ठ अतिथि गौतम प्रसाद रहे। कार्यक्रम के संचालन विनोद सिंह ए आर पी द्वारा किया गया कार्यक्रम में रामपुर के अध्यापक निपुण छात्र मण्डल अस्तर पर प्रतियोगी खिलाड़ी ने प्रतिभा किया कार्यक्रम में जिला व्याम शिक्षक रवि चन्द यादव भी उपस्थित रहे कार्यक्रम में आंगन बाड़ी कार्यकर्ती व अभिवावक भी उपस्थित रहे प्राथमिक विद्यालय सपही के प्रधानाध्यापक उदयराज पटेल शिव मंगल वर्मा अशोक राव प्रधानाध्यपक जीतापुर अखिलेश यादव अध्यापक संदीप अनुराग सत्यार्थी अनुराग भारती ए आर पी अवधेश कश्यप ए आर पी रिशिपती मिश्रा ए आर पी सुशील कुमार नागेश पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

जौनपुर के थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव में तड़तड़ाई गोलियां, बदमशो ने भाजपा नेता को मारी गोली, मौत

Image
जौनपुर। थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव में तड़तड़ाई गोलियां बोधापुर निवासी  भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव को दिन दहाड़े लगभग 10 बजे के आसपास मोटरसाइकिल सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गये है। घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया गया है। घटना की खबर वायरल होते ही थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर निरीक्षण के बाद बदमाशो की तलाश में जुट गयी है। घटना की खबर मिलने पर जिला स्तरीय अधिकारी भी मौके वारदात पर पहुंच कर छानबीन कर रहे है। बताया जा रहा है कि प्रमोद जैसे ही अपने घर से निकाल कर सड़क पर आये तभी बदमाशो ने गोली मार दिये और फरार हो गए। मोटरसाइकिल सवार बदमाशो का पीछ पुलिस टीम कर रही है। खबर है कि अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।

अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत

Image
जनधमाका टाइम्स संवाददाता पृथ्वीराज सिंह     दीदारगंज-आजमगढ़  बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विहार के पास बुधवार को देर शाम बाइक सवार रामचरित्र चौरसिया 51 पुत्र सिजोर चौरसिया ग्राम निवासी कुशवां थाना दीदारगंज एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर राजमो गांव गए थे वहां से वापस लौटते हुए बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव के पास मार्टीनगंज की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी और बाइक सवार रामचरित्र चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई और बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया  मृतक रामचरित्र की एक पुत्री है जो  की शादी सुदा है पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे काशी*

Image
* *लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रोटोकाल प्रभारी भाजपा उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र किसान मोर्चा काशी क्षेत्र शैलेश पाण्डेय क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में किया जोरदार स्वागत* *स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से दिलीप पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा विद्यासागर राय, सुरेश सिंह, गिरीश यादव, सुशील सिंह विधायक, धर्मेंद्र सिंह, शीतल सिंह राजपूत, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा उपाध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र/ किसान मोर्चा काशी क्षेत्र शैलेश पाण्डेय व अन्य लोग भी  भारी संख्या में  उपस्थित रहे।

स्वयं सेवकों से सीखा योग के गुण।

Image
रमानाथ महाविद्यालय ईशापुर जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना कर स्वयं सेवकों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव जिला प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर में एवं रेनू गुप्ता ने स्वम सेवको को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम,अनुलोम विलोम सहित समस्त  प्राणायामो का विधिवत अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया। इस मौके पर अजय कुमार मौर्य, सर्वेश मौर्य, पवन मौर्य, धुरेन्द्र मौर्य, शगुन पाठक, आर्ची शाहू,ज्योति सिंह, साजिदा बेगम, सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

समाजवादी पार्टी के जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी इंतज़ार, पंकज मिश्रा ने पेश की प्रबल दावेदारी

Image
मुगराबादशाहपुर (जौनपुर)जौनपुर लोकसभा सीट यह वह सीट है, जहां से सभी बड़े दलों ने अपनी जीत दर्ज की है। वर्तमान में बहुजन समाजवादी पार्टी के पास है।इस बार जीत दर्ज करने के लिए सपा से विजयश्री हासिल करने के लिए पंकज मिश्रा ने प्रवल दावेदारों की सूची में सबसे आगे हैं।                    उत्तर प्रदेश के जौनपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार के नाम पर चर्चा तेज हो गई है। कौन उम्मीदवार होगा? यह सवाल उठने लगा है। दरअसल समाजवादी पार्टी के कट्टवर नेता पंकज मिश्रा को टिकट पाने को लेकर लोग अंदाज़ा लगा रहे है।पंकज एक अच्छे ब्यक्तित्व एवम् साफ़ छवि के नेता है इनका कोई अपराधिक छवि नहीं है।समाज में ज़्यादातर लोगों के कार्यक्रमों में समय देते हैं जिससे क्षेत्र के लोकप्रिय नेता है। लोगो को हर संभव मदत करते है समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण चेहरा में भी लोकप्रिय है अधिकतर पंकज मिश्रा सामाजिक कार्य करते रहते हैं पिछले वर्ष राष्ट्रीय महाविद्यालय सुजानगंज कविसम्मेलन में कुमार विश्वास को बुलाकर काफ़ी लोकप्रियता हासिल किये। ...

मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ।

Image
मोहम्मद हसन पीजी कालेज जौनपुर में एन. सी. टी. ई. पाठ्यक्रमानुसार पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया। जिसमे कालेज के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने  योग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें  योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव जिला प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर में बी एड बिभाग के छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम,अनुलोम विलोम सहित समस्त  प्राणायामो का विधिवत अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ सुनील दत्त मिश्र, डॉ प्रज्वलित यादव, डॉ आशीष श्रीवास्तव, डॉ संतोष यादव, डॉ गुलाब मौर्य, डॉ जीवन यादव, डॉ शुभा सिंह, सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा