अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत


जनधमाका टाइम्स संवाददाता पृथ्वीराज सिंह 

   दीदारगंज-आजमगढ़
 बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विहार के पास बुधवार को देर शाम बाइक सवार रामचरित्र चौरसिया 51 पुत्र सिजोर चौरसिया ग्राम निवासी कुशवां थाना दीदारगंज एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर राजमो गांव गए थे वहां से वापस लौटते हुए बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव के पास मार्टीनगंज की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी और बाइक सवार रामचरित्र चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई और बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया  मृतक रामचरित्र की एक पुत्री है जो  की शादी सुदा है पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*