सोशल स्टडी प्वाइंट स्थापना दिवस पर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
वि० खं० करंजाकला क्षेत्र के सोशल स्टडी प्वाइंट के 11 वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे सभी छात्राओं ने अलग-अलग विषय जिसमें पर्यावरण सड़क दुर्घटना जल संचय शिक्षा संविधान सोलर सिस्टम एवं अन्य विषयों पर अपने-अपने शब्दों से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया छात्र-छात्राओं का हौसला अफजाई करते हुए अतिथि अनूप कुमार जी ने लोगों को पढ़ने में ध्यान लगाना एवं भविष्य में एक अच्छा सफल व्यक्ति बनने के लिए मंत्र दिए अतिथि विशाल विश्वकर्मा जी ने शैक्षणिक संस्थान की गरिमा एवं छात्र-छात्राओं को पढ़ने का मूल मंत्र बताते हुए उन्हें भविष्य में एक दूसरे का सहयोग करने एवं सड़क दुर्घटना में लोगों का मदद करने एवं जो गरीब समुदाय के लोग है को अपने ऊपर उठाने का संकल्प दिलाते हुए लोगों को संबोधित किया कि यदि आप सभी को भविष्य में मौका मिले तो इस तरह का सामाजिक कार्य अवश्य करें संस्था अध्यापिका खुशबू यादव जी एवं पारो यादव जी ने सभी छात्र-छात्राओं को ध्यान लगाकर पढ़ने एवं अपने टारगेट के अनुसार समय देकर अध्ययन करने के लिए प्रो...