थाना कोतवाली पर हुआ समाधान दिवस का आयोजन।


ब्यूरो प्रदीप कुमार पाण्डेय।

गाजीपुर। आज दिनांक 14 सितंबर को जनपद के सभी थाना पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के थाना कोतवाली पर समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  ईराज राजा द्वारा कोतवाली पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, तथा इसके तत्काल में निस्तारण के लिए कहा गया। 

इसी क्रम में थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद अंतर्गत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से काफी मात्रा में नागरिक उपस्थित हुए। सभी ने अपनी समस्याएं उपस्थित अधिकारियों के सामने रखी। जिसमें कुल 12  आवेदन पत्र प्राप्त हुए।समस्याओं को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारित करते हुए चार का मौके पर निस्तारण किया गया और आठ समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया। इस अवसर पर थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद में उप जिला अधिकारी मनोज कुमार पाठक, क्षेत्राधिकार शेखर सेंगर, कोतवाली प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय, चौकी प्रभारी होरीली कुमार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन