Posts

नवागत जिलाधिकारी ने किया कार्य भार ग्रहण, अधिकारीयों संग की बैठक।

Image
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय।                                                 गाजीपुर । जनपद के नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज पूर्वांन्ह कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहॅुंचकर डबल लॉक में जरूरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी गाज़ीपुर के पद का कार्यभार ग्रहण किया।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य,अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार,  मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी,  एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपध्याय उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जनपद गाज़ीपुर के नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार 2013 बैंच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह झाँसी, बाराबंकी हरदोई जनपद के जिलाधिकारी, सहित   विभिन्न जनपदों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नवागत जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित परिचयात्मक बैठक में ...

अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करके विद्यालय एवं परिवार का बढ़ाया मान कार्तिकेय तिवारी

Image
संवाददाता जन धमाका टाइम्स  जौनपुर। हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल उमरपुर का हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल-2025 की परीक्षा में स्नेहा यादव ने 86.8% प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्तिकेय तिवारी ने 86.5% प्राप्त कर दूसरा स्थान तथा सुमित यादव ने 85.83% प्राप्त कर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इण्टरमीडिएट-2025 की परीक्षा में अवनीश पटेल ने 85.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्सव सिंह ने 84% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान एवं कोमल यादव ने 83.8% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जनपद में सर्वोत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए प्रसिद्ध हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में इण्टरमीडिएट और हाईस्कूल के छात्र/छात्राओं ने अपनी गरिमापूर्ण स्थिति बनाये रखते हुए शानदार उपलब्धि द्वारा जनपद में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। साथ ही विद्यालय एवं गुरूजनों की गरिमा को भी सम्मानित किया है। प्रबंधक डॉ० ओम प्रकाश सिंह, उपप्रबंधिका मधुलिका सिंह, प्रधानाचार्या छाया सिंह, डॉ० वन्दना सिंह, अमित प्रकाश सिंह, पवन प्रकाश सिंह, जगदीश। ...

ज्ञान प्रकाश सिह द्वारा हमेशा गरीबो व असहाय लोगो की करते रहते है मदद

Image
प्रतिनिधि शिवा सिह को D M ने किया सम्मानित जौनपुर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में सबसे अधिक भूसा दान करने वाले समाजसेवियों और ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गोशालाओं में सर्वाधिक भूसा दान करने वाले दानदाताओं को सम्मानित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं मुख्य सचिव के कुशल निर्देशन में जनपद में निराश्रित गोवंशों के चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों व संभ्रांत और सक्षम लोगों से भूसा दान लेने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में 4 दिन के भीतर जनपद में लगभग 7000 कुंतल भूसा दान द्वारा संग्रहित किया गया है। जनपद में दान के माध्यम से करीब 30000 कुंतल भूसा संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। जिसे इस महीने के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाले ज्ञान प्रकाश सिंह जिनके द्वारा 251 कुंतल, उमाशंकर सिंह के द्वारा 30 कुंतल, गया प्रसाद अग्रहरी के द्वारा 30 कुंतल ,जय हिं...

गौ शालाओं मे रहने वाले पशुओ के लिए सबसे ज्यादा भूसा दान देने वालो मे नम्बर 1 बने वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिह

Image
संवाददाता जन धमाका टाइम्स ज्ञान प्रकाश सिह द्वारा हमेशा गरीबो व असहाय लोगो की करते रहते है मदद प्रतिनिधि शिवा सिह को D M ने किया सम्मानित जौनपुर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में सबसे अधिक भूसा दान करने वाले समाजसेवियों और ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गोशालाओं में सर्वाधिक भूसा दान करने वाले दानदाताओं को सम्मानित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं मुख्य सचिव के कुशल निर्देशन में जनपद में निराश्रित गोवंशों के चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों व संभ्रांत और सक्षम लोगों से भूसा दान लेने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में 4 दिन के भीतर जनपद में लगभग 7000 कुंतल भूसा दान द्वारा संग्रहित किया गया है। जनपद में दान के माध्यम से करीब 30000 कुंतल भूसा संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। जिसे इस महीने के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाले ज्ञान प्रकाश ...

नूरुद्दीन खां गर्ल्स पीoजीo कॉलेज में कश्मीर के पहलगाम में पर्यटन स्थल पर निर्दोष पर्यटकों पर आतंकवादियों ने हमला कर 28 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

Image
 जिसकी महाविद्यालय में निंदा करते हुए शोकसभा का आयोजन किया गया सभी ने दो मिनट का मौन रह कर ईश्वर से प्रार्थना किया कि पीड़ित परिवार को इस असह्य कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें। कॉलेज के प्राचार्य डॉoजुल्फेकार खां ने कहा की आतंकी दरिंदों ने निहत्थे पर्यटकों को बेरहमी से गोली मार दी। ये कायर आतंकवादी देश के भी दुश्मन हैं और कश्मीरियों के भी, इनको किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए, इनका न कोई धर्म है न ईमान सरकार आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दे। सभी दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि

न्यायमूर्ति पीसी वर्मा की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Image
खुटहन (जौनपुर)16 अप्रैल पनौली गांव निवासी व न्याय मूर्ति के पद पर उच्च न्यायालय प्रयागराज, लखनऊ, उत्तराखण्ड और बिहार प्रांत में सेवाएं दे चुके स्व पीसी वर्मा की पांचवीं पुण्य तिथि गांव के पैतृक आवास पर बुधवार को उनके चित्र पर भावभीनी श्रद्धांजलि कर मनायी गयी। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे अत्यंत मृदुल और सीधे स्वभाव के साथ साथ निश्पक्ष और न्यायप्रिय थे। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रमेश चंद्र यादव ने कहा कि न्याय के उच्च पद पर आसीन रहते हुए भी स्व वर्मा खुद को जमीन से जोड़े रखा। वह मौका लगते ही गांव जरूर आते थे। यहां के लोगों से उनका विशेष स्नेह रहता था। कभी भी अपने पद और ताकत पर घमंड नहीं किए। वक्ताओं ने उनके बचपन से जुड़ी हुई कहानियों का भी जिक्र किया। इस मौके पर उनकी पत्नी कुसुम वर्मा, पुत्र सतंजय वर्मा, पूर्व प्रवक्ता आरके वाई,ज्योतिंजय वर्मा, धनंजय, पुष्कर नाथ त्रिपाठी,सरोज,कल्याणी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

पुरस्कार घोषित अपराधियों के गिरफ्तारी का चला विशेष अभियान।

Image
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदीप कुमार पाण्डेय। गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद गाजीपुर में *पुरस्कार घोषित अपराधियों के गिरफ्तारी का 15 दिवसीय विशेष अभियान* उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में चलाया जा रहा है। प्रत्येक पुरस्कार घोषित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु एक-एक विशेष टीम का गठन किया गया है, प्रत्येक पुरस्कार घोषित अपराधियों की जन्म कुंडली भी बनाई जा रही है। जिसमें उनके सहयोगियों व शरणदाताओं के विरुद्ध भी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, उक्त अभियान में स्वाट/सर्विलांस के भी योग्य कर्मियों को भी सहयोग हेतु लगाया गया है। उक्त अभियान में सभी पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध जनमानस का सहयोग सूचना प्रेषण हेतु अपेक्षित है, सूचना देने वालों का नाम अतिगोपनीय रखा जायेगा। *पुरस्कार घोषित अपराधियों का विवरण निम्नवत है-* *पुरस्कार घोषित अपराधियों का नाम पता व पुरस्कार राशि-* *01* .सोनू मुसहर पुत्र मुखराम सा० मनिया, थाना गहमर गाजीपुर *25,000/-* *02* .आफ्सा अंसारी पत्नी मुख्तार अंसारी सा०युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर *50,000/-* *03* .बबलू ...