न्यायमूर्ति पीसी वर्मा की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि


खुटहन (जौनपुर)16 अप्रैल
पनौली गांव निवासी व न्याय मूर्ति के पद पर उच्च न्यायालय प्रयागराज, लखनऊ, उत्तराखण्ड और बिहार प्रांत में सेवाएं दे चुके स्व पीसी वर्मा की पांचवीं पुण्य तिथि गांव के पैतृक आवास पर बुधवार को उनके चित्र पर भावभीनी श्रद्धांजलि कर मनायी गयी। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे अत्यंत मृदुल और सीधे स्वभाव के साथ साथ निश्पक्ष और न्यायप्रिय थे।

पूर्व प्रधानाचार्य डॉ रमेश चंद्र यादव ने कहा कि न्याय के उच्च पद पर आसीन रहते हुए भी स्व वर्मा खुद को जमीन से जोड़े रखा। वह मौका लगते ही गांव जरूर आते थे। यहां के लोगों से उनका विशेष स्नेह रहता था। कभी भी अपने पद और ताकत पर घमंड नहीं किए। वक्ताओं ने उनके बचपन से जुड़ी हुई कहानियों का भी जिक्र किया। इस मौके पर उनकी पत्नी कुसुम वर्मा, पुत्र सतंजय वर्मा, पूर्व प्रवक्ता आरके वाई,ज्योतिंजय वर्मा, धनंजय, पुष्कर नाथ त्रिपाठी,सरोज,कल्याणी आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*