जेसीआई शाहगंज सिटी ने किया रंगोत्सव कार्यक्रम


 

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी का होली मिलन समारोह रंगोत्सव सम्पन्न हुआ जहां रंगारंग कार्यक्रमों के बीच जेसी सदस्यों ने जमकर धमाल मचाया। फैशन शो, ग्रुप डांस, कपल डांस और अनूठे गेम्स के जरिये खूब मनोरंजन हुआ। सभी ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि होली मिलन समारोह में फैशन शो का आयोजन हुआ जिसमें जेसी सदस्यों ने विभिन्न वेशभूषा में प्रस्तुति दी। बालाजी राव इस शो के विजेता रहे। इसके अलावा महिलाओं, बच्चों और जूनियर जेसी सदस्यों ने होली पर आधारित ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम में कपल डांस भी हुआ। इसके अलावा रील कंपटीशन, कापी कैट, झूठ बोले कौवा नहीं काटे और कुछ तो कहो गेम्स आकर्षण के केंद्र रहे। प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। संचालन दीपा सेठ ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक उज्ज्वल सेठ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. राजकुमार मिश्रा, डा. जेपी दुबे, लालचंद यादव, संजय गुप्ता, उमानाथ गुप्ता, धीरज जायसवाल, विकास अग्रहरि, दीपक सिंह, दिवाकर मिश्रा, डा. रुचि मिश्रा, निर्भय जायसवाल, हिमांशु गुप्ता, वीरेंद्र जायसवाल, कार्तिक अग्रहरि, विवेक सोनी, अभिषेक अग्रहरि, अनूप सेठ, रविकांत जायसवाल, अविनाश जायसवाल, सचिन वर्मा, आनंद वर्मा, मनीष बरनवाल, अमन, आदित्य, रोमिल, आर्यन, ख्याति, रक्षा, काव्या आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*