*सर्व शिक्षा अभियान में बच्चों के नामांकन के लिए निकली गई रैली
* जनपद जौनपुर के तहसील मछलीशहर के प्राथमिक विद्यालय होलपुर विकास क्षेत्र मुबादशाहपुर में प्रधानाध्यापक उषा पाण्डेय के नेतृत्व में नामांकन रैली के उपलक्ष्य में शिक्षको ने घर - घर जाकर बच्चों का नामांकन कराया l इस दौरान अभिभावकों को भी जागरूक किया गया l बच्चे तख्ती और हाथ में बैनर के साथ "लड़की लड़का एक समान सबको शिक्षा सबको ग्यान" l "हम बच्चों का नारा है, शिक्षा अधिकारी हमारा है"l "शिक्षा है अनमोल रतन बढ़ाने का तुम करो जतन"l ऐसे नारों के साथ बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया l जागरूक अभियान के दौरान शिक्षक विमलेद्र तिवारी,दिनेश यादव, मांडवी सिंह और अब्दुल कालीम लोग उपस्थित रहे l
Comments
Post a Comment