अनूठी शादी, एक रुपये मे हुई शादी नहीं लिया दहेज -
बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । बेटे की शादी में भारी भरकम दहेज की मांग करने तथा दहेज कम मिलने पर बहुओं को प्रताड़ित करने वालों के मुंह पर तमाचा मारते हुए एक परिवार ने अपने बेटे की शादी महज एक रूपये मे कर शादी करने के बाद दहेज में मिली सामग्री लेने से इंकार कर एक मिशाल कायम किया की है । जिसकी लोगों ने भूरि भूरि सराहना की । मिली जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिरधौलपुर रायपुर गांव निवासी समर बहादुर यादव दहेज के प्रबल विरोधी है। उन्होने अपने पुत्र सूरज यादव की शादी प्रतापगढ़ जिले के बासी गारापुर गांव निवासी बंशीलाल यादव की पुत्री अर्चना यादव से तय की और दहेज नहीं लेने का फरमान सुना दिया। तीन दिन पूर्व पूरी शानों शौकत के साथ घर से निकली बारात लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। जहां घरातियों ने बारातियों का जमकर स्वागत सत्कार किया । मंडप मे दूल्हा दूल्हन बैठे तो महज एक रूपये मे शादी की रस्म अदा की गई। सुबह जब बारात वापस आने को हुई तो लड़की पक्ष ने लड़की की विदाई के साथ ही भारी भरकम दहेज सामग्री भी बाहर निकाला गया । लेकिन लड़के के पिता समर बहादुर यादव एवं पुत्र सूरज यादव ने अपने वादे के मुताबिक दहेज सामग्री लेने से इंकार कर दिया और खुशी खुशी बहू को विदा कराकर घर ले आए।आज के माहौल में यह अनूंठी शादी लोगों में चर्चा का विषय बन गई है तथा लोग समर बहादुर यादव की सराहना करते नहीं थक रहे ।
Comments
Post a Comment