*लाल रत्नाकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच सुजानगंज के ब्लॉक अध्यक्ष बनाये गए*


 *ब्लॉक इकाई गठन के दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन को लेकर भरी हुंकार*

बरईपार।जौनपुर              
अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के तत्वाधान में  बहुधंधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में अटेवा के जिला संयोजक चंदन सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में ब्लॉक इकाई सुजानगंज का गठन किया गया। जिसमें लाल रत्नाकर उपाध्याय को ब्लॉक संयोजक, सुनील यादव महामंत्री,सन्तोष कुमार दुबे कोषाध्यक्ष,नागेंद्र सिंह सह सयोंजक,सुनीता यादव संयोजक महिला प्रकोष्ठ,सतीश तिवारी संयुक्त मंत्री,अखिलेश गुप्ता प्रवक्ता,विपिन तिवारी,शैलेश शुक्ला,अमित यादव उपाध्यक्ष,अरविंद गुप्ता सँगठनमंत्री,विनय मिश्रा मीडिया प्रभारी,शैलेश यादव सोशल मीडिया प्रभारी,राजेन्द्र पटेल प्रचार मंत्री,के पद पर चुने गए।
पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर जिला संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि हम हमेशा आवाज बुलंद करते रहेंगे, पुरानी पेंशन बंद करके सरकार शिक्षकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रही है। इसी के साथ  ब्लॉक संयोजक लाल रत्नाकर उपाध्याय ने पुरानी पेंशन को गरिमापूर्ण जीवन यापन के लिए अनिवार्य बताते हुए अग्निवीर भर्ती की तर्ज पर शिक्षकों की भर्ती किए जाने के फैसले पर विरोध जताते हुए कहा कि यह सरकार का तानाशाही रवैया है।
ब्लॉक इकाई गठन होने के पश्चात शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के बहाली को लेकर नारा लगाया  "हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है " इस अवसर पर अटेवा के संरक्षक सत्यप्रकाश मिश्र ने मुख्य अतिथि सत्येन्द्र राय प्रदेश उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष सुजानगंज अजय सिंह,महामंत्री राजीव मणि त्रिपाठी,अटेवा सँगठन मंत्री सुभाष सरोज एवं जिला मीडिया प्रभारी इंदुप्रकाश यादव उपस्थित रहे।
निर्वाचन कार्य जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश उपाध्याय की देखरेख में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश चंद्र उपाध्याय ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

विद्यालय प्रबंधन पर लगा गंभीर आरोप। विद्यालय में कमरे को बंद कर अध्यापकों ने छात्र को बुरी तरह पीटा। मुकदमा दर्ज।

महानगर पब्लिक इंटर कॉलेज में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव ।

जिला जज गाजियाबाद व्दारा अधिवक्ताओं पर कराया गया लाठीचार्ज अति निन्दनीय कृत्य है । समर बहादुर यादव