बूंदाबादी से तापमान में गिरावट

बूंदाबादी से तापमान में गिरावट
जौनपुर। कई दिन से गर्मी कम होने के बीच शहरवासियों को रविवार को काफी राहत मिली। दोपहर बाद  मौसम का मिजाज बदला। आसमान  बादलों से घिर गया, इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी कुछ देर ही हुई। इसके बाद आसमान पर बादल छाये रहे। हालांकि तीन दिन से आ रहे मौसम में परिवर्तन की वजह से तापमान में गिरावट आई है।
  इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। ज्ञात हो कि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है।  मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान   आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। अप्रैल माह के अंत में  के लोगों को गर्मी की जगह सर्दी का एहसास हो रहा है। दोपहर को छोड़कर सुबह शाम मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है।   कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। इससे तापमान में गिरावट आयी है।

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।