*बसपा कार्यालय शुभारंभ पर समर्थकों की उमड़ी हुजूम* *समर्थकों ने नगर चुनाव को लेकर बनाई रणनीति, कहा बसपा ही कर सकती है नगर का विकास*



जौनपुर। जनपद के नगर पालिका वार्ड नंबर 15 मियांपुर में बहुजन समाज पार्टी के समर्थकों द्वारा सोमवार को कार्यालय का शुभारंभ किया गया। समर्थकों ने नगर पालिका चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने की रणनीति बनाई है। 

सोमवार शाम बहुजन समाज पार्टी समर्थक जमील अहमद ने मियांपुर स्थित बहुजन समाज पार्टी कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी से ही इस देश इस जनपद और इस नगर का विकास हो पाना संभव है।वार्ड नंबर 15 से नगर पालिका के चुनाव मे बसपा प्रत्याशी राहुल प्रजापति के समर्थन में कहां की युवा प्रत्याशी आदित्य प्रजापति सदा से समाज के हित में कार्य करते आए हैं और जनता पर विश्वास है कि उन्हें एक बार नगर की सेवा करने का अवसर जरूर देगी, विपक्ष पर निशाना साधते हुए आदित्य प्रजापति ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का सदा से लोगों के हित में और उनके अधिकार को दिलाने में हमेशा कामयाब रही है और आगे भी लोगों के अधिकार के लिए बहुजन समाज पार्टी सदा तत्पर रहेगी। इस अवसर पर बसपा समर्थक लक्ष्मी नारायण, रिंकू मिश्रा, राजेश निषाद, प्रदीप साहू,मोहम्मद अशफाक,मोहम्मद फकुरउद्दीन, संजय बिंद, एडवोकेट सुरेंद्र प्रजापति,फैसल अली, मोहम्मद अल्ताफ अहमद, छोटू गॉड समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के चेयरमैन व निदेशक के खिलाफ जालसाजी धोखाधड़ी का मुकदमा

ठाकुर तिलकधारी सिंह आदर्श बाल रामलीला समिति कुद्दूपुर का संरक्षक मंडल के निर्देशन में सन् 2025 समिति का गठन किया गया।