विकास के मुद्दे पर भाजपा जनता के बीच में जा रही है :रामसूरत मौर्य

 

जौनपुर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने ओलन्दगंज स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें प्रत्याशी के पति रामसूरत मौर्या ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार के विकास के नाम पर वोट मांग रहे है और जनता हमारा साथ भी दे रही है। 

उन्होंने कहा कि देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर वर्ग के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री ने अनेकों योजनाओं से बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर लाखों, करोड़ों हितग्राहियों को लाभान्वित किया है। इसका लाभ नगरीय निकाय चुनावों में हर वर्ग का साथ पार्टी को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका निकाय चुनाव में अध्यक्ष की सीट पर जनता के अपार जन समर्थन के दम पर भाजपा वापसी करने जा रही है और यही नहीं वार्ड में एक दो को छोड़कर लगभग सभासद के सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी, अगर ऐसा हुआ तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*