क्या डॉक्टर चित्रलेखा सिंह दे रही हैं माया टंडन को सीधी टक्कर?

जौनपुर। नगर निकाय चुनाव में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जौनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज़ होने के लिए भाजपा, सपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने दिन रात एक कर दिया है। बसपा से माया टंडन, भाजपा से मनोरमा मौर्या तो आम आदमी पार्टी से डॉक्टर चित्रलेखा सिंह और सपा की प्रत्याशी ऊषा जायसवाल लगातार जनसंपर्क कर जनता जनार्दन की चौखट पर दस्तक दे रही हैं। इस बार नगर पालिका परिषद का चुनाव जीतना किसी भी दल के लिए आसान नहीं होगा। भाजपा, सपा के पास कार्यकर्ताओं की लंबी चौड़ी फ़ौज है तो वहीं आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर चित्रलेखा सिंह खुद एक जाना माना चेहरा है। कांग्रेस पार्टी भी अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान लगा रही है। अभी तक के चुनावी माहौल को देखा जाए तो आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर चित्रलेखा सिंह काफ़ी बेहतर परफॉर्मेंस करती दिख रही है।   
फिलहाल ये तो आने वक्त ही बताएगा कि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर कौन आसीन होगा। कायसो और चर्चाओं के दौर में यहां तक सुना गया कि इस बार लड़ाई बसपा और आम आदमी पार्टी मे है। राजनैतिक पंडितों की मानें तो इस बार का चुनाव परिणाम एक अलग ही इबारत लिखेगा।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*