संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

जौनपुर। थाना रामपुर क्षेत्र के ग्राम सकरा में एक विवाहिता की   भोर में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिवार के लोग शव का दाह संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे, तभी मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने छत से गिरकर मौत होने की बात कर रहे है। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि 27 वर्षीया प्रीति सिंह   पत्नी राहुल सिंह बुधवार की भोर में लगभग तीन बजे बरसात होने के भय से अचानक छत से नीचे गिर पड़ीं। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। रामपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी गई। कुछ देर के बाद मृतका के भाई अतुल सिंह पहुंचे। सहमति से शव दाह संस्कार करने वाराणसी ले जा रहे थे। इसी बीच भाई अतुल सिंह को कुछ संदिग्ध लगा। ऐसे में उन्होंने शव को पोस्टमार्टम करने की बात कहते हुए कंट्रोल रूम जौनपुर को फोन कर दिया। पुलिस ने शव को वापस मंगाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मड़ियाहूं व थानाध्यक्ष रामपुर चंदन राय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ और थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। विवाहिता की शादी जून 2019 में हुई थी।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*