यूनाइटेड इण्डिया इन्श्योरेंस बीमा कम्पनी में मनाया गया योग दिवस।



अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यूनाइडेट इण्डिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड जौनपुर में योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शिवलाल यादव ने मा सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
योग प्रशिक्षक राज यादव जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि जौनपुर ने  योग शिविर में उपस्थित लोगों को योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार ग्रीवा चालन,स्कन्ध चालन,घुटना संचालन,वृक्षासन, ताड़ासन, शशकासन, वक्रासन एवम कपालभाति प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, सहित तमाम निर्धारित आसनों का क्रियात्मक अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया।
कार्यक्रम के समापन के  दौरान   वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शिवलाल यादव ने कहा कि योग से हमारा मानसिक और शारीरिक विकास होता है योग से हम स्वस्थ और खुशहाल रह सकते है इसलिये हमे नियमित रूप से योगा करना चाहिये।
इस मौके पर राजपति यादव कैशियर,सहतु राम विकास अधिकारी, मनोज श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक, ओ.पी. अस्थाना सहायक प्रबंधक, अभिकर्ता विजय मिश्रा, अमित वर्मा, प्रगति सिंह,अनुराग यादव, सेवालाल पाल,एवम रमजान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*