शिक्षकों के हित मे पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार- सुशील- शिक्षक हितो के लिए जारी रहेगा संघर्ष- अमित सिंह - पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अमित सिंह का किया जोरदार स्वागत

 
संवाद सूत्र, सिकरारा (जौनपुर)
प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक मे शिक्षक नेताओं ने शिक्षक हितो की लड़ाई व पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई मे एकजुट होकर संघर्ष का ऐलान किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा प्रधानाध्यापक अमित सिंह को फिर से प्राथमिक शिक्षक संघ का निर्विरोध जिलाध्यक्ष नवनिर्वाचित होने पर  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह को फूल मालाओं से लादकर उनका भब्य स्वागत कर सम्मानित किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों के हित मे सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करे। 
प्रदेश संयुक्त मंत्री मंजू पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन हम शिक्षकों का हक़ है इसे लेकर रहेगे। जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बहाली व शिक्षकों के हितो के लिए संघर्ष जारी रहेगा। शिक्षक हितो की रक्षा ही संगठन की प्राथमिकता है। कहा कि आप लोगो ने मुझपर जो विश्वास जताया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करता रहूंगा। 
बैठक मे वरिष्ठ एआरपी शैलेश कुमार चतुर्वेदी, अनुपम श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष द्वय अजय कुमार पांडेय, मृत्युंजय सिंह, मंत्री संतोष सिंह, राजीव उपाध्याय, राजकुमार पांडेय, प्रमोद सिंह, सुधारानी यादव, सीमा उपाध्याय, अवधेश कुमार प्रजापति, सुनील कुमार सिंह, संरक्षक विजय बहादुर सिंह, संदीप सिंह, चंदन सिंह, विजय शंकर पांडे, रवि प्रकाश मिश्रा, काशीनन्दन मिश्र सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*