प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज




जौनपुर। जनपद के समस्त प्रिंटिंग प्रेस क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों का संगठन जौनपुर प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को हर्षोल्लास के साथ संगठन के अध्यक्ष तीर्थराज गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय बाबा बर्फानी प्रेस सुतहट्टी बाजार पर संस्था के संरक्षक संजय गुप्ता व संस्थाध्यक्ष तीर्थराज गुप्त के करकमलो द्वारा ध्वज फहराया गया।
संस्था के अध्यक्ष तीर्थराज गुप्त ने अपने उद्धबोधन में प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े व्यवसायियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा आज हम सभी को अपने देश की प्रगति, विकास और तरक्की के लिए हमें सदैव अपने राष्ट्र के प्रति निष्ठावान बने रहने हेतु संकल्प लेने का दिन है।
संगठन के संरक्षक सुरेन्द्र मोहन वर्मा ने उक्त अवसर पर अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के ही दिन हमारे देश में 15 अगस्त सन् 1947 हमार देश स्वत्रत्र हुआ था। हमारे देश के शहीदों ने अपने प्राणो की आहूति देकर देश को आजाद कराया था।  जिसे आज हम आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में मना रहे है।
संरक्षक मो0 मेहदी जी ने जनपद के समस्त प्रेस को एकजुट होने पर आभार तथा एकजुटता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही जनपद के तहसीलों शाहगंज, मड़ियाहूं, मछलीशहर, केराकत एवं बदलापुर में जौनपुर प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन के शाखा के राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस मौके पर संरक्षक सदस्य संतोष कुमार सिंह, संजय गुप्ता, राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष शशिधर चौहान, मोहन शुक्ला, अजय साहू, रुपेश गुप्ता, राकेश कुमार सिंह, धमेन्द्र सिंह, अनुपम राय, राजेश्वर सिंह, गोपेश उपाध्याय, विवेक मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनपद के प्रेस मालिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिंह ‘डाटा’ ने किया एवं आभार शशिधर चौहान ने किया।

कृपया अपने सम्मानित समाचार पत्र में जगह देने की महति कृपा करें..

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*