श्री अन्न की खेती का प्रचार प्रसार करायें


जौनपुर । जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड तथा कृषि विभाग की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अपर जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विभिन्न कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से उन्हें कृषि प्रणाली में नवाचार एवं नवोन्मेष अपनाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। ग्राम, तहसील एवं जिला स्तर पर भी किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है तथा विभिन्न स्थानों पर किसान मेला का आयोजन भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने एफपीओ की क्रिया प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए इसके कार्य की प्रगति की समीक्षा की साथ ही निर्देशित किया कि श्री अन्न की खेती को लेकर किसानों में प्रचार प्रसार कराया जाए। बैठक में उन प्रगतिशील कृषकों से भी उनकी राय जानी जो वर्तमान में श्री अन्न की खेती कर रहे हैं। उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि न केवल किसानों को कृषि वैज्ञानिको से संवाद कराया जाता है बल्कि किसानों की समस्याओं का वैज्ञानिक निराकरण भी कर रहे हैं इसके लिए एक संयुक्त इकाई का गठन भी वैज्ञानिकों के साथ किया गया है। इस अवसर पर जनपद के बेहतरीन सर्वोच्च उत्पादकता वाले किसानों को पुरस्कृत भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि किसानों को न केवल फसली खेती अपितु पशुपालन, रेशम, गन्ना, मशरूम इत्यादि के उत्पादन के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा, डिप्टी पी०डी० डॉ० रमेश चन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*