प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता के यहां इनकम टैक्स विभाग ने की छापेमारी

प्रसिद्ध मिठाई विक्रेता के यहां इनकम टैक्स विभाग ने की छापेमारी
 व्यापारी पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी करने की है अधिकारियों को शंका
जौनपुर। शहर के शाही पुल के पास स्थित प्रसिद्ध इमरती के व्यापारी बेनीराम के यहां वाराणसी से आई इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। गुरूवार के दिन लगभग 4:30 बजे अधिकारियों ने जब छापा मारा तो व्यापारी सकते में आ गया। टीम घंटों तक व्यापार में हुए लेन-देन का हिसाब देख रही थी। सूत्रों से पता चला है कि इनकम टैक्स के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि उक्त मिष्ठान व्यापारी की जिले में बिक्री अच्छी-खासी होती है और बिना बिल के ग्राहकों को मिठाई बेची जाती है। लेन-देन के सारे रिकॉर्ड को अधिकारियों की टीम खंगाल रही है। सूत्रों से पता चला है कि इनकम टैक्स में गोल-माल की बड़ी आशंका अधिकारियों को है। टीम की छापेमारी से शहर के अन्य बड़े व्यापारियों में भय व्याप्त है।  
अन्य व्यापारी सकते में 
जौनपुर। बेनीराम इमरती वाले के यहां अधिकारियों की छापेमारी से अन्य व्यापारी सकते हैं।कई ऐसे बड़े व्यापारी है जो इनकम टैक्स चोरी को लेकर विभागीय अधिकारियों के रडार पर हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*