निरीक्षण में गायब प्रधानाध्यापिका का वेतन रोका


जौनपुर।   पूर्व प्राथमिक विद्यालय बबुरा, वि0क्षे0-बदलापुर,  का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।  विद्यालय के अध्यापक उपस्थिति पंजिका के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका सपना देवी अनाधिकृत रूप से बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पर अनुपस्थित हैं एवं श्रीमती भूमिका त्रिपाठी सहायक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर हैं। विद्यालय में कार्यरत अन्य समस्त शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय पर उपस्थित पाये गये। विद्यालय में कुल नामांकित छात्र संख्या 129 के सापेक्ष सिर्फ 22 छात्र उपस्थित पाये गये।   मल्टीपल हैण्डवास टूटे हुये पाये गये।  प्रधानमंत्री पोषण अभियान के अंतर्गत विद्यालय मे मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार बना हुआ नहीं प्राप्त हुआ। विद्यालय की मध्यान्ह भोजन पंजिका अद्यतन नहीं प्राप्त हुई।    निरीक्षण के दौरान विद्यालय मे प्राप्त अनियमितता के दृष्टिगत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं कार्यरत शिक्षकों द्वारा उ0प्र0 शासन के पत्र द्वारा टाइम एण्ड मोशन स्टडी के आधार पर शिक्षकों को विद्यालय अवधि एवं कार्य निर्धारण का अनुपालन प्राविधानित व्यवस्था के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, विद्यालय मे कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा यह   कृत्य उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के सर्वथा विपरीत है।   प्रधानाध्यापिका सपना सिंह का अग्रिम आदेश तक व सहायक अध्यापिका सपना देवी द्वारा अनाधिकृत रूप से बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पर अनुपस्थित रहनें के कारण निरीक्षण तिथि का वेतन अवरूद्ध करते हुये निर्देशित किया गया कि विद्यालय में प्राप्त कमियों में सुधार करते हुये साक्ष्यों सहित अपना स्पष्टीकरण सम्बंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*