पंचदिवसीय हनुमत कथा शीतला धाम की तैयारी हुई तेज
जौनपुर| आगामी 6 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे शीतला धाम चौकिया में पांच दिवसीय हनुमत कथा की तैयारी में अब तीव्रता देखने को मिल रही है| नगर पालिका परिषद द्वारा कथा स्थल की साफ सफाई बहुत तेजी से की जा रही है| जल्द ही सफाई का कार्य संपन्न करा कर टेंट व मंच का कार्य आरंभ होने वाला है| कार्यक्रम के मुख्य आयोजक महंत विनय त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष संजय श्रीमाली द्वारा बताया गया की इतना बड़ा कथा का आयोजन शीतला माता की कृपा से हो रहा है| संभवतः श्रोता और भक्तगढ़ की संख्या अधिक होगी इस बात को ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है, जिससे यहां आए किसी भक्तगढ़ को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो सके ऐसा कहते हुए जनपद वासियों से अनुरोध किये की अधिक से अधिक लोग कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं| कथा में मुख्य अतिथि के रूप में पद्म विभूषण जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज का आगमन हो रहा है| मुख्य कथावाचक के रूप में आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज का आगमन हो रहा है| बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भी आगमन सुनिश्चित है| इसी कड़ी में संत महात्मा व आगंतुको की संख्या बहुत अधिक होने वाली है|अनंत श्री विभूषित गुरु शरण जी महाराज, पंडोखर सरकार, यज्ञ सम्राट बाल योगेश्वर दास जी महाराज बद्रीनाथ धाम से, श्री महंत राजू दास जी महाराज, हनुमानगढ़ी अयोध्या से श्री श्री 108 महामंडलेश्वर अखिलेश्वर दास जी महाराज अहमदाबाद से किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी महाराज, किन्नर महामंडलेश्वर कनकेश्वरी गिरी जी महाराज सदस्य किन्नर कल्याण बोर्ड, श्री महंत श्यामदास जी महाराज तृतीय मुखारविंद चित्रकूट से मनोज तिवारी 'सांसद' रवि किशन 'सांसद' कन्हैया मित्तल प्रसिद्ध भजन गायक. निशा शर्मा भजन गायक. गोविंद शर्मा भजन गायक. खनिज देव चौहान भजन गायक. जय पुजारी "सालासर धाम" रविंद्र सिंह ज्योति "अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक" आदि सम्मानित लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित है। विनीत सेठ "गहना कोठी" समिति उपाध्यक्ष अनिल सोनकर, मुख्य संयोजक अमित गुप्ता, "राजाराम एंड सन्स", मुख्य संयोजक सच्चिदानंद राय "मुन्ना राय", विवेक सिंह,आनंद त्रिपाठी, सुरेंद्र श्रीमाली, अमरदेव श्रीमाली , जय नारायण पंडा, संदीप माली, गुड्डू त्रिपाठी, डब्बू मलिक, हर्ष, वीरू माली, हर्षवर्धन, अभिषेक सिंह,प्रशांत मिश्रा,क्षेत्रीय पत्रकार आशीष माली, जनार्दन मिश्रा "संपादक जन धमाका टाइम्स आदि लोगों का अच्छा सहयोग प्राप्त हो रहा है|
Comments
Post a Comment