1- *ट्रक की चपेट में आने से एसआई की मौत*


2- *(चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार, मचा हड़कंप)*

3- *(गाजीपुर जनपद के तुर्रा गांव निवासी थे नेमतुल्लाह)*


भदोही। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमवां माफी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एसआई की मौत हो गई। गाजीपुर के तुर्रा गांव निवासी एसआई जिले में गोपीगंज कोतवाली में तैनात थे। सुबह वे क्षेत्र में गए थे। जहां से लौटते समय ट्रक की चपेट में आ गए। 
जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के तुर्रा गांव निवासी नेमतुल्लाह गोपीगंज के कोतवाली में एसआई पद पर तैनात थे। उन्हें नगर के हल्का नंबर एक की जिम्मेदारी मिली हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह वे अपने हल्का में गए थे। जहां से लौटने के दौरान अमवा स्थित मार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। दूसरी तरफ सूचना मिलते ही एएसपी राजेश भारती, सीओ प्रभात राय सहित अन्य मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं फरार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*