देवदूत वानर सेना का मीरारोड में महा सम्मेलन






*लालशेखर सिंह,संवाददाता,जनधमाका टाइम्स*
*साढ़े 3 वर्ष में 50 हजार से अधिक पीड़ितों की मदद*

*सोश्यल मीडिया के माध्यम से अबतक लगभग 20 करोड़ की आर्थिक मदद*

*देवदूत वानर सेना में डेढ़ लाख से अधिक लोग सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़े*



*मुंबई से सटे मीरारोड के शिवार गार्डर में देवदूत वानर सेना का पहला भव्य महा सम्मेलन आयोजित किया गया।*
*जिसमें हजारों की संख्या में सभी जाती धर्म के लोगों ने हिस्सा लिया।*
*मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय विधायक प्रताप सरनाईक व विधान परिषद सदस्य रविन्द्र फाटक ने देवदूत वानर सेना  के कार्यों की खूब सराहना किया एवं स्वयम को भी इस संस्था में सदस्य बनाने की अपील किया।*

*देवदूत वानर सेना के संरक्षक अजित प्रताप सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश दुबे, कोषाध्यक्ष मनपीत कौर, संरक्षक विक्रम प्रताप सिंह, विवेक सिंह तनहा,सह संरक्षक  सुधाकर सिंह बिसैन सहित संस्था से जुड़े अन्य गणमान्य लोगों ने  अपनी बात मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुचाने की अपील किया है।*



*देवदूत वानर सेना  का गठन कोविड काल मे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के निवासी प्रशासनिक सेवा में कार्यरत अधिकारी अजित प्रताप सिंह  एवं उनके टीम के लोगों ने सोश्यल मीडिया फ्लेट फार्म फेसबुक के माध्यम से किया था।*
*ताकि गरीब,* *जरूरतमंद,पीड़ित,शोषित की मदद की जा सके।*
*यह संस्था FB के माध्यम से गत साढ़े 3 वर्ष में अबतक लगभग 50 हजार लोगों की मदद विभिन्न माध्यमों से कर चुकी है।*
*देवदूत वानर सेना के सच्चे एवं नेक कार्यो को देखकर अबतक सोश्यल मीडिया फ्लेटफार्म FB पर डेढ़ लाख लोग सक्रिय सदस्य के रूप में इस संस्था से जुडे हैं।*
*भारत के अलावा विश्व के 14 देशों में भी देवदूत वानर सेना के सदस्य सक्रिय रूप से सोश्यल मीडिया के माध्यम से सेवा कार्य मे जुड़े है। देवदूत वानर सेना का मुख्य उद्देश्य है मुशीबत के समय लोगों की मदद करने उनके साथ खड़े रहना।*

*देवदूत वानर सेना के संरक्षक अजित प्रताप सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश दुबे, कोषाध्यक्ष मनपीत कौर, संरक्षक विक्रम प्रताप सिंह, विवेक सिंह तनहा, उदय प्रताप सिंह सह संरक्षक  सुधाकर सिंह बिसैन रितेश सिंह प्रिति श्रीवास्तव नवीन सिंह अनुप सिंह अमर सिंह रघुवंशी सहित संगठन से जुड़े तमाम गणमान्य लोगों ने जरूरतमंद लोगों की मदद हेतु अपील किया है।*

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*