यूनाइटेड इण्डिया इन्श्योरेंस परिवार हमेसा हमारे दिल मे रहेगा- ओम प्रकाश अस्थाना



यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड शाखा कार्यालय जौनपुर में विदाई समारोह पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें ओमप्रकाश अस्थाना सहायक प्रबंधक को सेवानिवृत्ति होने पर शाखा कार्यालय के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शिवलाल यादव, प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव कैशियर राजपति यादव,एवं सहतू राम जी ने ओम प्रकाश अस्थाना जी को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शिवलाल यादव ने कहा कि ओम प्रकाश अस्थाना जी ने यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के एक स्तंभ के रूप में काम किया और अस्थाना जी का सहयोग और समर्पण कंपनी के प्रति सराहनीय रहा एवं शाखा को विकसित शाखा बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहते थे वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत्त हो रहे ओम प्रकाश अस्थाना जी ने कहा कि ने कहा कि यूनाइटेड इंश्योरेंस परिवार हमेशा हमारे दिल में रहेगा कम्पनी के साथ हमारी बहुत सी यादें जुड़ी है हमारी शुभकामनाएं यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के सभी आधिकारिकगण कर्मचारीगण एवं अभिकर्ताओं के साथ है।
वही कार्यक्रम में उपस्थित जनरल इन्श्योरेंस एजेंट्स आर्गनाइजेशन ऑफ इण्डिया जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने कहा कि ओम प्रकाश अस्थाना जी  हम अभिकर्ताओ के प्रति बहुत अच्छा व्यवहार रखते थे तथा हमेसा सहयोग की भावना रखते थे।
इस मौके पर रमजान अहमद, सेवालाल पाल, अभिकर्ता विजय मिश्रा, अमित वर्मा,प्रगति सिंह,अनुराग लाल यादव,नरेंद्र त्रिपाठी, विमल श्रीवास्तव,विनोद जी एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*