*संदिग्ध परिस्थितियों में दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों की मिली लाश*


संवाददाता मोहन लाल चौहान 
गोण्डा/तरबगंज।

नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी है। 
      थाना क्षेत्र के गोण्डा -अयोध्या मार्ग पर कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या जाने वाली सड़क पर दुर्गा गंज माझा के पुराने सरयू पुल के निकट हीरा सोनी के मकान के सामने सड़क के किनारे शुक्रवार की सुबह एक 45 वर्षीय युवक की लाश मिली है। स्थानीय लोगों ने लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में शुरू कर दी है । स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक विक्षिप्त था जो कई दिनों से सड़क पर घूम रहा था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मृतक युवक मुस्लिम धर्म का लग रहा है। 
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के दुल्लापुर रेलवे क्रासिंग के पास नगवा गांव मार्ग पर पाटनदीन की दुकान के पास सड़क के किनारे गड्ढे में शुक्रवार की शाम करीब 05 बजे एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Comments

Popular posts from this blog

*रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की गई जान डीलवरी कराने को लेकर महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर का लगा रही है चक्कर कई दिनों से बनवासी परिवार*

सुल्तानपुर ग्राम सभा में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी

इंजीनियर्स डे 2025 का आयोजनस्थान: प्रसाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जौनपुरदिनांक: 15 सितम्बर 2025अभियंता दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन