11 छात्रों का कोडिंग, ट्रेनर पद पर चयन


जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट की प्रक्रिया में इंजीनियरिंग विभाग के प्लेसमेंट के क्रम में फ्यूचर गुरुकुल शिक्षण संस्थान द्वारा छात्रों का चयन किया गया। फ्यूचर गुरुकुल द्वारा सर्वप्रथम आनलाईन एप्टीट्यूड टेस्ट कराया गया। इसमें 47 छात्रों ने भाग लिया। उसके बाद 18 जून की शाम 5 बजे आनलाईन मीटिंग के द्वारा सभी का इंटरव्यू लिया गया स  सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने बताया कि 47 में से 11 छात्रों का चयन कोडिंग एवं ट्रेनर के पद पर हुआ है। चयनित छात्रों में यत्नदीप दुबे, अनुषा वर्मा, आकाश कुमार, वैभव साही, नदीम अहमद, नितीन भारती, अंकित विश्वकर्मा, सुरज प्रताप, शिवम अग्रहरी. सत्यम अग्रहरी, आलोक कुमार मिश्रा शामिल हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह ने छात्रों को बधाई दी ।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*