योग को जीवन में उतारे: कुलपति


 जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को शहर के शाही किले में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जिला प्रशासन एवं समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से योगासन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. योग प्रशिक्षक जय सिंह प्रतिभागियों को योग कराया.  उन्होंने योग और नशा मुक्त जीवन जीने में योग की भूमिका को जीवन में उतारने के लिए शपथ भी दिलाई.   इस अवसर पर कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा कि हम सभी योग को जीवन में उतारे. योग से शरीर के विकारों एवं व्याधियों को दूर करने में मदद मिलती है.  योग हमारे  मन और तन दोनों को स्वस्थ रखता है. उन्होंने कहा कि  आज पूरा विश्व योग के महत्व को समझ गया. कुलपति ने समस्त सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधक एवं प्राचार्यों को योग को नियमित दिनचर्या में रखने की अपील भी की। नोडल अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि  बुधवार को योग एवं इसके विविध लाभ पर आधारित पोस्टर, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.।  परीक्षा नियंत्रक अजीत  सिंह, प्रो अजय द्विवेदी, प्रो विक्रम देव शर्मा, प्रो  गिरिधर मिश्रा,उप कुलसचिव बबिता सिंह,डॉ रसिकेश,डॉ आशुतोष कुमार सिंह,डॉ विनीता सिंह, डॉ0 अमरेंद्र कुमार सिंह,डॉ0 विजय तिवारी, डॉ अनुराग मिश्र, डॉ0 लक्ष्मी मौर्य, राजनारायण सिंह, डॉ0 विद्युत मल्ल, आदि उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*