नीट परीक्षा को लेकर सौपा ज्ञापन


जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) जिला इकाई  के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ0 चंद्र सेन के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति मे महामहिम राष्ट्रपति   को सबोधित जिलाधिकारी को नीट परीक्षा में पूरे देश में व्यापक स्तर पर हुई धांधली के कारण दिन रात ईमानदारी से कठिन परिश्रम करने वाले लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ से बचने के लिए परीक्षा परिणाम को निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराने और नीट परीक्षा आयोजित करने वाली एनटीए एजेंसी एवं सरकार के प्रति विश्वास बनाए रखने को लेकर एक ज्ञापन दिया गया। मांग किया कि जिस परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता को लेकर पूरे देश में प्रश्न चिन्ह लग रहा है कि पेपर लीक, ग्रेस मार्क(कृपांक)सैकड़ो लोग पूर्णांक पा रहे हों और परीक्षा कराने वाली एजेंसी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री खुद धांधली को स्वीकार कर रहें हो तो सरकार को उसे प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाना चाहिए क्योंकि यह लाखों बच्चों और उनके अभिभावकों के भविष्य से जुड़ा हुआ मामला है। यदि परीक्षा निरस्त नहीं होती है तो प्रतियोगी बच्चों के साथ घोर अन्याय तो होगा  । वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ चद सेन ने कहा कि परीक्षाओं में पेपर लीक होना सरकार की कार्य कुशलता पर प्रश्न चिन्ह लगता है जिसे समय रहते दूर करना होगा।   जिलामंत्री अजीत चैरसिया, शैलेंद्र कुमार सरोज, जिला संगठन मंत्री डॉ नागेंद्र प्रसाद यादव, सुभाष सरोज, योगी डॉ0 ध्रुववराज, सत्यप्रकाश, सुनील कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार, विजयप्रकाश गौतम,आर एन बिन्द, रितेश कुमार आदि शिक्षक एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*