बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा।
जौनपुर। बरसठी में भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान दर्जनों की संख्या में खड़वा और नरहरपुर के ग्रामीणों ने उतिराई पावर हाउस पहुँच कर हंगामा किया। पावर हाउस पर जेई के नही मिलने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को कटौती की समस्या से अवगत कराया है।10 दिनों से बिजली कटौती अधिक होने के कारण भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। रात में 10 बार से ज्यादा बिजली कट रही है गर्मी अधिक होने के कारण बिजली न रहने पर ग्रामीण रात में जाग कर बिता रहे है। कई बार कटौती की शिकायत करने के बाद भी सुधार न होने पर नरहरपुर व धावा गांव के दर्जनों लोग उतिराई पावर हाउस पर पहुँच गये,लेकिन वहां पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नही मिला। ग्रामीणों ने बिजली कटौती की समस्या को एक्सईएन से फोन कर बताया गया।पावर हाउस पर मंटू सिंह, पवन दुबे, मनीष सिंह, सहित दर्जन भर ग्रामीण रहे। इस सम्बंध में जेई आशीष यादव ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण लोड बढ़ गया है इसलिए रोस्टिंग करके दो फीडर चलाया जा रहा है। पावर हाउस पर लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण ओवरलोड है, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
Comments
Post a Comment