धड़ल्ले से हो रही है हरे पेड़ की कटाई,


 जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कई गांवों में हरे पेड़ की कटाई होते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें साफ दिख रहा है कि हरा पेड़ काटकर ट्रैक्टर पर लादकर ले जाया जा रहा है।जफराबाद थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में तीन दिन पहले हरे नीम के पेड़ की कटाई की गई। हरे नीम के पेड़ की कटाई करने के बाद लकड़ी ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ले जाया जा रहा है। जिसका किसी स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। इसमें साफ दिख रहा है कि जफराबाद थाना क्षेत्र के सुंगुलपुर गांव में नीम के हरे पेड़ की कटाई हुई है और हरे पेड़ की कटाई होने के बाद ट्रैक्टर ट्राली से लादकर ले जाया जा रहा है। स्थानीय लोग कुछ लोगो के मुताबिक यह हरे पेड़ की कटाई जफराबाद प्रशासन की मिली भगत से हो रही है। वहीं पुलिस विभाग के अधिकारी इस पर कार्यवाही करने के बजाय मौन साधे हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*