अब सवारियां भी ढोने में लगी है एंबुलेंस


जौनपुर। जिले के विकासखंड बरसठी के दंताव गांव में यात्रियों से भरी एंबुलेंस गांव में पहुंची। इस दौरान कुछ जागरूक ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसे लेकर लोगों में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं।  बताया जा रहा है कि एंबुलेंस सदर जौनपुर से यात्रियों को लेकर बरसठी के दंताव गांव में झाड़ फूंक करवाने के लिए महिलाओं और पुरुषों को लेकर आई है। जिसमें चार महिलाएं और साथ में वाहन से उतरते दो पुरुष हैं, जो पीछे गेट से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। गांव के लोगों से पता चला कि यह एंबुलेंस किसी मरीज को नहीं बल्कि किराए पर यात्रियों को ढोने का काम कर रही है।  वीडियो बनाने वाले लोगों ने जब ड्राइवर से पूछा की आखिर एंबुलेंस से सवारी किसके कहने पर लाद रहे हो। इस पर उसने वीडियो बंद करने के लिए फोन की ओर झपटा और अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास किया। एंबुलेंस में सवारी ढोने का वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ विभाग पर सवाल खड़ा हो रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर सकल हिन्दू समाज आयोजन समिति द्वारा टीडी कॉलेज जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख श्री प्रदीप जोशी ने कहा कि धर्म हमारी प्रगति का आधार है

खेलकूट प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा’ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार ढंग से हुआ आगाज

मिट्टी हमारे जीवन का अमूल्य* *तत्व है : प्रो. राम आसरे सिंह*