शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य हेतु योग्य अवश्य अपनाना चाहिए श्यामधर मिश्र पूर्व प्रधान।
शरीर मन और आत्म को जोड़ने का विज्ञान है योग रोग को देश से दूर भगाएं आइए योग दिवस मनाए योगेश तिवारी विहीप जिला सेवक प्रमुख।
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत एवम मण्डल अध्यक्ष भाजपा देवी शंकर दुबे नाजा की अध्यक्षता में नगर पंचायत स्थित बधु वाटिका मैरेज हाल में योग दिवस पर शुक्रवार को सुबह 6 बजे योग का आयोजन किया गया। जिसमे लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस दौरान योगाचार्य छेदी लाल जायसवाल पूर्व प्रधान रमेश दुबे महामंत्री भाजपा द्वारा योग के अनेकों गुर सिखाए और कराए गए। जिनमे प्रमुख रूप से पद्मासन, बज्रआसन, हलासन, आत्मा, लीवर, किडनी, क्रिया, प्राणायाम, नाडीशोधन, सूर्य नमस्कार, ऊ ध्वनि, आदि शामिल रहे। जिसको मौजूद सैकड़ों लोगों ने इस योग को किया। इस दौरान भाजपा नेता आद्या प्रसाद गिरी ने बोलते हुए कहा कि योग से शरीर निरोगी और स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इस योग दिवस पर नगर पंचायत द्वारा विशेष शिविर को आयोजित किया गया। जिससे लोगो में योग के प्रति जागरूकता आए और लोगो का योग के प्रति रुझान बढ़े। इसी लिए वर्तमान भाजपा सरकार ने योग दिवस पर ऐसा आयोजन किया है। जिससे लोग स्वस्थ और प्रसन्नचित्त रहे और निरोग रहे। भाजपा सरकार ही एक ऐसी सरकार है जिसे आपके स्वास्थ की भी चिंता है। इस दौरान योगाचार्य पियूष बर्नवाल ने योग के फायदे गिनवाते हुए बताया कि ये शरीर पाच तत्व से निर्मित है। इसमें किसी भी तत्व के अनबैलेंस होने पर शरीर में वात पित्त कफ बिगड़ जाते हैं। तभी शरीर में अनेकों बीमारियां आती है। जिसे दूर करने के लिए हमारे शास्त्र में योग बताया गया है। योग से ही निरोगी जीवन जिया जा सकता है। एक शरीर को रोज 6 लीटर पानी की जरूरत होती है। जिसका सेवन सभी को करना चाहिए। नियमित योग करने से लंबा और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल,आनंद कुमार जायसवाल, मुख्तार अहमद, उमाशंकर जायसवाल आशुतोष दुबे भोरिक सोनकर राजेंद्र जायसवाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment